कोटला: एनएसएस इकाई द्वारा SBI शाखा कोटला के सौजन्य से स्कूल मैदान में पौधारोपण किया

--Advertisement--

Image

कोटला, स्व्यम

 

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कोटला की एनएसएस इकाई द्वारा भारतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोटला के सौजन्य से पाठशाला मैदान में स्वयंसेवी द्वारा वीरवार को पौधारोपण किया गया ।

 

जिसमें कार्यक्रम अधिकारी नरेंद्र सिंह प्रवक्ता कॉमर्स ने पौधों से पर्यावरण तथा समाज को होने वाले लाभों पर चर्चा करते हुए स्वयंसेवीओं को जागरूक किया । उन्होंने सभी स्वयंसेवीओं को आने वाले बरसात के दिनों में तुलसी, आमला, हरड़, भेड़ा, जामुन इत्यादि औषधीय पौधों को अधिक से अधिक लगाने पर बल दिया ।

 

उन्होंने आने वाले दिनों में हिमाचल सरकार द्वारा निर्देशित जिला कांगड़ा में तुलसी के पौधों को लगाने के लक्ष्य को प्राप्त करने की बात कही । प्रधानाचार्य संदीप अवस्थी ने भरतीय स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा कोटला के शाखा प्रबंधक राजेश धीमान का विशेष रूप से इस योगदान के लिए धन्यवाद किया तथा भविष्य में भी स्वयंसेवीओ को इस धर्मार्थ कार्य में शामिल होने के लिए प्रेरित किया ।

 

इस कार्यक्रम में रजनीश कुमारी; नीरज बाला ;कुलजीत पठानिया; गिरीश कुमार; अमित कुमार इत्यादि उपस्थित रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...