कैसे लगेगी फतेहपुर भाजपा की नईया पार,जब अपने ही न हो प्रत्याशी के साथ

--Advertisement--

Image

फतेहपुर – अनिल शर्मा

हिमाचल प्रदेश मे भाजपा रिवाज बदलने की बात कर रही हो व भाजपा प्रत्याशी राकेश पठानियां फतेहपुर मे 15 साल का सुखा खत्म करने की बात कर रहे हों मगर उनके साथ अपने ही न हो तो फतेहपुर भाजपा की नईया कैसे पार लगेगी ।

यह सवाल तो बनता ही है? यह सबाल फतेहपुर भाजपा प्रत्याशी के कार्यक्रम ने जन्म लिए है? जब फतेहपुर से टिकट के दावेदार व पार्टी मे प्रदेश स्तर का अहोदा लिए बैठे करीब एक दर्जन नेताओं ने कार्यक्रम से दूरी बना रखी हो.

यहां तक की फतेहपुर मण्डल अध्यक्ष के साथ इक्का दूक्का पदाधिकारी ही दिखे तो प्रश्न तो उठेगा ही और वीरोधी व जानकारो मे चर्चा तो चलेगी की आखिर फतेहपुर भाजपा मे अन्दर खाते चल क्या रहा है ।

अगर फतेहपुर मे नजर दौडा़ई जाए तो भारतीय मजदूर संघ के प्रदेश अध्यक्ष,ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ,किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदेव सिंह पुर्व मे रहे प्रत्याशी एवं जिला कार्यकारणी सदस्य बलदेव ठाकुर ,जिला महामंत्री डा० सतीश शर्मा,ब्लाक समिति अध्यक्षा व उपाध्यक्ष,जिला परिषद सदस्य,महिला मोर्चा फतेहपुर की अध्यक्षा सुमन बाला आदि स्थानीय भाजपा नेता कार्यक्रम मे नही दिखे। जब की भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल परमार आजाद चुनाब लड़ने की घोषणा भी कर चुके हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

वन विकास निगम के कर्मियों को 3% DA, 21 हजार वेतन लेने वालों को बोनस

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश राज्य वन...

ज्वाली डबल डेथ केस: CWC ने लिया संज्ञान, पुलिस से मांगी स्टेट्स रिपोर्ट

हिमखबर डेस्क जिला कांगड़ा के थाना जवाली के तहत आने...

राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार–2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित, 10 जुलाई तक करें स्व-नामांकन

चम्बा - भूषण गुरुंग उप-निदेशक स्कूल शिक्षा (प्रारम्भिक) ने जानकारी...