केवल सिंह पठानियां को कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति गठन की जिम्मेदारी सौंपी

--Advertisement--

Image

रैत- नितिश पठानियां

आज बुधवार सुबह कांग्रेस कार्यलय रैत में ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी के सभी पदाधिकारियों, ब्लॉक् महिला कांग्रेस ,ओबीसी कांग्रेस सेल के पदाधिकारियों, यूथ ब्लॉक् कांग्रेस ,NSUI शाहपुर एव ब्लॉक कांग्रेस के अन्य सभी संगठनों के पदाधिकारियों एव कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हिमाचल प्रदेश में बूथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र में प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया को प्रतिनियुक्त होने पर केवल सिंह पठानिया को बधाई दी और लड्डु बांट कर खुशी मनाई।ओर कांग्रेस हाईकमान के सभी शीर्ष नेताओं का तहदिल से धन्यवाद किया।

प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने कहा कि कांगड़ा चंबा संसदीय क्षेत्र में बुुथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए प्रतिनियुक्ति करने पर राष्ट्रीय कांग्रेस अध्य्क्ष सोनिया गांधी,पूर्व राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी,ए०आई०सी०सी० महासचिव, हिमाचल प्रदेश के प्रभारी श्री राजीव शुक्ला ,एच०पी०सी०सी० अध्यक्ष श्री कुलदीप सिंह राठौर का तहदिल से धन्यवाद किया।

पठानिया ने कहा कि जो जिमेदारी मुझे सौंपी है उसको मैं पूरी ईमानदारी और लग्न से निभाऊंगा।ये नियुक्ति मेरी नही बल्कि शाहपुर हल्के के कांग्रेस की हर कार्यकर्ता की है।ओर शाहपुर की जनता के आशीर्वाद ओर प्यार से ये जिमेदारी मुझे मिली है।पठानिया ने ब्लॉक् कांग्रेस कमेटी एव तमाम ब्लॉक् कांग्रेस के अग्रणी संगठनों ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओ का तहदिल से धन्यवाद किया।

पठानिया ने कहा कि कांगड़ा चम्बा संसदीय क्षेत्र में बुुथ स्तरीय कार्यकर्ता समिति के गठन के कार्य की निगरानी के लिए प्रतिनियुक्ति करके मान-सम्मान दिया है ये मेरा मानसम्मान नही बल्कि शाहपुर हल्के के हर नागरिक का मानसम्मान है।पठानिया ने कहा 2022 में प्रदेश में भाजपा की सरकार का जाना तय है और प्रदेश की जनता कांग्रेस को सत्ता में लाने के लिए बेताव हो चुकी है।

इस खुशी के मौके पर ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरजीत राणा,प्रदेश महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सरिता सैनी,ब्लॉक् महिला कांग्रेस अध्यक्ष एव जिलापरिषद सदस्य नीना ठाकुर,पंचायत समिति सदस्य हितेश चौधरी,ओबीसी ब्लॉक् कांग्रेस अध्यक्ष सुरेश पटाकू,विराज शर्मा,सुखजीवन सिंह,रविंदर पठानिया,मेहर चन्द चौधरी पूर्व पंचायत समिति,भूपिंदर सिंह,शेर सिंह चौधरी, अजय कुमार उप प्रधान, कुसम लता वार्ड सदस्य,तिलक राज सेवादल ब्लॉक् कांग्रेस अध्य्क्ष, सुभाष सैनी,आशीष भरमौरी NSUI, मालिन्दर सिंह,सुरेश मेहरा,विवेक राणा,विपुल पटाकू, जागीर सिंह,नितेश कुमार,विजय सिंह,राहुल कुमार,दिनेश कुमार,सुषमा देवी,वीना देवी,सुमन देवी,सीमा देवी,सुभाष चंद,प्रभात चन्द , निखिल पठानिया युवा कांग्रेस अन्य सम्मानीय कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...