कुल्लू के आनी में लगातार बारिश, खदेड़ में भूस्खलन की चपेट में आया मकान, दो महिलाओं की मौत

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य 

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू के आनी में रात करीब 12 बजे से हुई लगातार भारी बारिश से जन जीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है।

भारी बारिश के चलते आनी की खड्डों का जल स्तर बढ़ने से खड्ड उफान पर हो गई। इस वजह खड्ड किनारे के मकान खाली करवाए गए।

वहीं, खदेड़ में भूस्खलन की चपेट में मकान आ गया है। इससे दो महिला की मौत हो गई है।

वहीं बस स्टैंड आनी में बने बरसों पुराने रेहड़ी फड़ी की करीब दस दुकानें ताश की पत्तों की तरह खड्ड में ढह गई।

वहीं इसके अलावा आनी से छह किमी दूर गुगरा में देउठी में हुई भारी बारिश से तीन गाडियां और एक बाइक पानी की चपेट में बहने की सूचना है।

भारी बारिश से प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है और खड्ड किनारे से दूर जाने की एडवाइजरी जारी की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...