कांगड़ा: बनखंडी में पंजाब रोडवेज और बुलेट की टक्कर, युवक की गई जान

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

हिमाचल के जिला कांगड़ा के देहरा-रानीताल रोड पर बनखंडी में पंजाब रोडवेज बस और बुलेट में टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार की मौत हो गई है।

हादसा बनखंडी दोसड़क के पास राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बनखंडी स्कूल के पास हुआ है। बस लुधियाना से धर्मशाला जा रही थी।

बता दें कि कांगड़ा जिला के हरिपुर थाना के तहत पुलिस चौकी रानीताल में हादसे की सूचना मिली। सूचना मिलने के बाद पुलिस चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई।

एसएचओ थाना हरिपुर भी मौके पर पहुंचे हैं। बुटेल सवार नगरोटा सूरियां के साथ के क्षेत्र नंदपुर का बताया जा रहा है। बुलेट का नंबर HP36F0432 है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...