कांगड़ा उपमंडल के पंचायत नंदरुल में बरसात से कच्चा मकान गिरा, परिवार सुरक्षित

--Advertisement--

Image

काँगड़ा- राजीव जस्वाल

कांगड़ा उपमंडल में ज्यादा बरसात होने के कारण पंचायत नंदरूल में एक कच्चा मकान रात को गिर गया। बरसात के कारण रात को कच्चा मकान कुछ हिस्सा ढहा गया और घर के अंदर सो रहा पूरा परिवार एकाएक बाहर निकल आया जिससे पूरा परिवार सुरक्षित बच गया। मकान में रह रहे एक गरीब परिवार अपनी दो बेटियों के साथ हो खुले में रहने को मजबूर हो गए हैं। बताया जा रहा है कच्चा मकान का कुछ हिस्सा रहने के कारण अब पूरा मकान रहने के लायक भी नहीं बचा है।

पंचायत नंदरुल के उपप्रधान संजीव कुमार ने बताया रात को जैसे ही उनको यह जानकारी मिली की पंचायत के वार्ड नंबर तीन में रहने वाले अमर सिंह पुत्र पूरन चंद का मकान का कुछ हिस्सा गिर गया और वह अपने परिवार के साथ घर के बाहर निकल आए हैं। उन्होंने बताया अमर सिंह का परिवार बहुत ही गरीब परिवार है और लगभग एक वर्ष पहले एक सड़क दुर्घटना में अमर सिंह दिव्यांग के रूप में अपना जीवन व्यतीत कर रहा है।

उन्होंने बताया पंचायत की ओर से सिर ढकने के लिए तिरपाल की व्यवस्था तो कर दी है और पंचायत द्वारा अमर सिंह को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पक्का मकान दिलाने के लिए पंचायत व्यवस्था करेगी। उपप्रधान ने बताया कांगड़ा प्रशासन से आग्रह है की अमर सिंह को फौरी तौर पर आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए। जिससे गरीब परिवार को जल्द छत मुहैया हो सके।

बीपीएल परिवार की सूची में पीड़ित नहीं है शामिल

पीड़ित व्यक्ति बीपीएल परिवार की सूची में शामिल नहीं है। जबकि सबसे ज्यादा जरूरतमंद है। लोगों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि जरूरतमंद परिवार को बीपीएल सूची में शामिल किया जाए ताकि उसे सरकार की ओर से मिले वाला लाभ मिल सके।

यह बोले एसडीएम कांगड़ा

उपमंडलाधिकारी कांगड़ा अभिषेक वर्मा ने कहा कि प्रशासन को इस बारे में जानकारी मिली है। प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...