एक करोड़ की स्मैक के साथ नशे का मुख्य सरगना गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

 

हिमाचल सहित उत्तराखंड और  हरियाणा में स्मैक की सप्लाई करने वाले मुख्य सरगना को उत्तराखंड पुलिस ने तकरीबन एक करोड़ रुपए स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 

बता दें कि कुछ रोज पहले ही सहसपुर पुलिस ने पांवटा साहिब टोका के सत्तार अली पुत्र शब्बीर अहमद निवासी टोका पांवटा साहिब सहित तीन को गिरफ्तार किया था।

 

गौर हो कि कुछ दिन पहले ही सहसपुर पुलिस ने पांवटा साहिब के गांव टोका के निवासी सत्तार अली पुत्र शब्बीर अहमद सहित तीन को गिरफ्तार किया था। इन तीनों आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अब रहीम निवासी बरेली यूपी से तकरीबन एक करोड़ रुपए 425 ग्राम की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया है।

 

जांच का विषय है कि क्या बरेली से हिमाचल प्रदेश के पांवटा साहिब, उत्तराखंड और हरियाणा को स्मैक भेजी जाती थी ? इससे पहले भी कई मामलों में बरेली का जिक्र कई बार सामने आया। लेकिन अब सहसपुर उत्तराखंड पुलिस ने एक इंटर स्टेट ड्रग माफिया रहीम पुत्र वकील निवासी कुरतरा बरेली को करोड़ रुपए की स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है।

 

गौर हो कि हाल ही में पांवटा साहिब एक महिला को स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार उसने पास काफी भारी मात्रा में स्मैक बाथरूम के का कमोट में बहा दी थी। इस महिला की शिनाख्त शिलाई में पकड़े गए तीन युवकों की गिरफ्तारी के बाद हुई थी।

 

जिन्होंने पुलिस पूछताछ में गीता देवी वार्ड नंबर 9 पांवटा साहिब का नाम लिया था। उसके बाद शिलाई पुलिस द्वारा साझा ऑपरेशन किया गया और 9.6 ग्राम इस महिला के घर से बरामद की गई थी। क्या इस स्थानीय स्मैक माफिया के तार उत्तराखंड में धरे गए इंटर स्टेट माफिया से जुड़े हैं।

मामले की पुष्टि करते हुए  डीएसपी पांवटा साहिब बीर बहादुर ने बताया कि पुलिस नशा माफिया के खिलाफ कड़े कदम उठा रही है। मामले की जांच हर एंगल से की जा रही है। जांच व पूछताछ के दौरान कई अहम सुराग मिलने की उम्मीद है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...