इंदौरा में पुलिस ने पकड़ी 10.32 ग्राम हैरोइन, एक गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

इंदौरा, ,व्यूरो

पुलिस थाना इंदौरा के अंतर्गत एक युवक को नशीले पदार्थ हैरोइन (चिट्टा) सहित गिरफ्तार किया गया है। इंदौरा पुलिस को यह सफलता गश्त के दौरान तारा खड्ड में मिली। मामले के संदर्भ में जानकारी देते हुए पुलिस थाना इंदौरा प्रभारी सुरेंद्र धीमान ने बताया कि एएसआई मनजीत मनकोटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम तारा खड्ड से क्रशर से होते हुए टांडा की तरफ कच्चे रास्ते की ओर गश्त कर रही थी कि ‌इस दाैरान एक युवक जो पुलिस को देखते ही वापस मुड़कर अचानक दूसरी ओर जाने लगा।

पुलिस को उसकी इस हरकत पर शक हुआ, जिस पर उसे दबोच लिया गया व तलाशी लिए जाने पर उससे 10.32 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। आरोपित की पहचान किशोरी लाल उर्फ काका पुत्र मदन लाल, निवासी गांव टांडा, तहसील इंदौरा, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी से बरामद नशीले पदार्थ को जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आगामी कारवाई अमल में लाई जा रही है। आरोपी को कल न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसएसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन ने मामले की पुष्टि की है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...