अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के स्वर्ण व कांस्य पदक विजेता प्रतिभागियों को किया सम्मानित

--Advertisement--

ज्वाली – अनिल छांगू

राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला मतलाहड़ के तीन प्रतिभागियों ने अंडर-19 राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में दो स्वर्ण पदक व एक कांस्य पदक जीतकर स्कूल का नाम रोशन किया है।

स्कूल प्रिंसिपल अजय कुमार शर्मा ने बताया कि अंतरिक्ष गुलेरिया ने ताइक्वांडो में स्वर्ण पदक, आदित्य ने बॉक्सिंग में स्वर्ण पदक तथा अंशु ठाकुर ने ताइक्वांडो में कांस्य पदक जीता है। स्कूल में पहुंचने पर प्रतिभागियों व उनके साथ गए स्टाफ का जोरदार स्वागत किया गया।

प्रिंसिपल अजय कुमार शर्मा ने प्रतिभागियों को बधाई दी तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। उन्होंने डीपीई मलकियत सिंह व रविन्द्र सिंह प्रवक्ता इतिहास को इसका श्रेय दिया। प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

ये रहे उपस्थित

इस मौके पर ललित कुमार, जोगिंदर सिंह, परवीन कुमार, रणजीत कौर, दलजीत कौर, मीनू, मनजीत कौर, मोनिका, पूनम, सरिता, अनीता, डिप्टी, मनीषा व शशि सहित स्टाफ मौजूद रहा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डोली के सफर में बेटी की भूख का सहारा थे कलीरे, आज भी समेटे हैं मां-बाप का अथाह प्यार

शाहपुर - नितिश पठानियां भारतीय विवाह केवल दो इनसानों का...

शाहपुर कॉलेज को मिली B.Voc हॉस्पिटैलिटी एंड टूरिज्म की सौगात, अगले सत्र से शुरू होंगी कक्षाएं

शाहपुर - नितिश पठानियां शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के...