मुख्यमंत्री सुक्खू ने दिए पीडब्ल्यूडी और जल शक्ति विभाग के बिलों के भुगतान के दिए निर्देश

--Advertisement--

शिमला – नितिश पठानियां 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) और जल शक्ति विभाग के सभी लंबित बिलों का भुगतान करने के निर्देश दिए हैं।

उन्होंने विभागों को कहा कि बजट आवंटन के बाद निर्धारित किए गए समय में कार्य पूरा करें। सीएम ने कहा कि वर्तमान सरकार ने दो वर्ष के कार्यकाल के दौरान वित्तीय अनुशासन की दिशा में कारगर कदम उठाए हैं।

मुख्यमंत्री ने ई-वितरण, बजट, व्यय, ट्रेजरी इत्यादि से संबंधित विषयों की विस्तृत समीक्षा की। मंगलवार को शिमला में वित्त विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते सीएम ने कहा कि सरकार व्यवस्था परिवर्तन के ध्येय के साथ आदर्श वित्तीय प्रबंधन सुनिश्चित कर रही है। सरकार संसाधनों का संतुलित उपयोग कर समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने समीक्षा बैठक में ऊर्जा विभाग, विद्युत बोर्ड, हिमाचल प्रदेश ऊर्जा निगम लिमिटेड और अन्य उपक्रमों की वित्तीय स्थिति, संसाधनों और ऋणों से संबंधित विभिन्न विषयों का ब्योरा लिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...