JOA Paper Leak: परीक्षा से आधा घंटा पहले बाहर भेजा था प्रश्‍न पत्र का फोटो, गूगल से लिखे जवाब, सात गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

हिमाचल प्रदेश में रविवार को हुई जेओए भर्ती परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने मामले को सुलझा लिया है। पेपर शुरू होने से 30 मिनट पहले प्रश्‍न पत्र की फोटो लेकर इसे बाहर भेजा गया था।

निजी शिक्षण संस्थान के तैनात कर्मचारी गोपाल ने फोटो खींचा था व इसके बाद इसे बाहर भेज दिया गया। परीक्षा केंद्र के बाहर गूगल सर्च के जरिये सवालों के जवाब लिखे गए। पुलिस ने इस मामले में सात लोगों को गिरफ्तार कर 10 मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

आरोपित राकेश और गोपाल ने इस पूरे प्रकरण की प्‍लानिंग की थी। पुलिस अधीक्षक मंडी शालिनी अग्निहोत्री ने पत्रकार वार्ता में इस पूरे मामले की जानकारी दी है।

जेओए यानी जूनियर आफ‍िस असिस्‍टेंट के 339 पदों के लिए पौने दो लाख के करीब अभ्‍यर्थियों ने प्रदेशभर में स्‍थापित केंद्रों में रविवार को परीक्षा दी है। अब परीक्षा के रद होने की आशंका जताई जा रही है। इस कारण अभ्‍य‍र्थियों की मेहनत पर पानी फ‍िरना तय है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...

कौन बचा रहा है वन माफिया को? 7 वाहनों की गिरफ्तारी के बाद उठे सवाल

जंगलों की लूट पर बड़ा खुलासा,सीआईए ने पकड़े लकड़ी...