हिमाचल में बीच चौराहे पर युवक की गला काट कर हत्याकांड में 21 साल का युवक व 32 साल की युवती गिरफ्तार, ये वजह होने की आशंका

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जनपद के पांवटा साहिब में 54 वर्षीय भाव सिंह सिंह पुत्र सही राम, निवासी गांव आवत, तहसील शिलाई की हत्या (Murder) की जांच में पुलिस ने सीसी फुटेज के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 21 वर्षीय मोहम्मद आमिर उर्फ फग्गू और 29 वर्षीय रेखा उर्फ अन्नु शामिल हैं।

जांच में हत्या के पीछे लूट के बजाय किसी अन्य विवाद की आशंका पर पुलिस का फोकस है। सूत्रों के मुताबिक, मृतक द्वारा युवक और महिला को कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देखे जाने से के बाद विवाद पैदा होने का एंगल भी जांच में सामने आया है, हालांकि पुलिस ने इस वजह की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

हत्याकांड,पुलिस के लिए ओपन एंड शट केस (Open and Shut case) साबित हुआ है। महज कुछ घंटों में जांच एक ऐसे मोड़ पर पहुंच गई, जहां वारदात की पूरी तस्वीर लगभग साफ हो गई है। सीसी फुटेज से शुरू हुई जांच ने पुलिस को युवक और महिला तक पहुंचा दिया।

इसके बाद गिरफ्तारी ने मामले को ‘ओपन एंड शट केस’ की दिशा में ला खड़ा किया। पुलिस को मृतक की जेब से करीब 7 हजार रुपये नकद, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है। ऐसे में पुलिस ने फिलहाल लूटपाट की आशंका को खारिज कर दिया है। अब जांच का फोकस हत्या के पीछे की असली वजह (Motive) तलाशने पर है।

सूत्रों के मुताबिक, आशंका जताई जा रही है कि मृतक ने वारदात से पहले युवक को एक महिला के साथ कथित तौर पर आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसी बात को लेकर विवाद पैदा हुआ और मामला इतना बढ़ गया कि भाव सिंह की हत्या कर दी गई। हालांकि इस एंगल की पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस इस सवाल का जवाब तलाश रही है कि आखिर 54 वर्षीय भाव सिंह की हत्या क्यों की गई? क्योंकि हर हत्या के पीछे कोई न कोई वजह या मोटिव होता है और पुलिस भी इसी कड़ी को जोड़ने में जुटी है।

सीसी फुटेज, बरामद सबूतों और आरोपियों से पूछताछ के जरिए पुलिस अब वारदात के पीछे छिपी उस वजह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है, जो इस पूरे हत्याकांड से पर्दा उठाएगी। आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद वारदात की तस्वीर काफी हद तक साफ होती नजर आ रही है, लेकिन हत्या का असली राज तब पूरी तरह खुलेगा, जब इसके पीछे का मोटिव सामने आएगा।

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए आरोपियों की पहचान 21 वर्षीय मोहम्मद आमिर उर्फ फग्गू पुत्र मोहम्मद आरिफ, निवासी  देवी नगर, पांवटा साहिब व 29 वर्षीय रेखा उर्फ अन्नु पत्नी साहिल, निवासी वार्ड नंबर-7, वाल्मिकी नगर , पांवटा साहिब,के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में दोनों संदिग्धों की घटना में संलिप्तता के संकेत मिले हैं। गहन पूछताछ की जा रही है। साथ ही पुलिस द्वारा वारदात में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं। मामले की जांच भी जारी है।। बुधवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया जायेगा। दीगर है कि वारदात के बाद पुलिस ने विश्वकर्मा चौक और आसपास के इलाके में लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली थी।

सूत्रों के मुताबिक फुटेज में विश्वकर्मा चौक की तरफ एक व्यक्ति  लड़खड़ाते हुए तेजी से भागता हुआ नजर आया। इसी दौरान साथ लगते वार्ड नंबर-9 की गली में एक युवक और युवती भी दिखाई दिए। फुटेज और अन्य कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस ने संदिग्धों की पहचान और तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस दोनों तक पहुंचने में सफल रही।

सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने जब संदिग्ध युवक के घर दबिश दी तो वहां कथित तौर पर खून से सने कपड़ों को धोने का प्रयास कर रहा था। इसके बाद पुलिस ने युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य भी जुटाए हैं और अब पूछताछ के जरिए वारदात की पूरी कड़ी जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है।

मृतक पिकअप वाहन चलाता था। बताया जा रहा है कि वह शिलाई से सब्जियां लेकर पांवटा साहिब मंडी में बेचने आया था। वारदात वाले दिन भी वह सब्जियां बेचकर पांवटा साहिब आया था। जानकारी के अनुसार मंगलवार तड़के 2 से 3 बजे के बीच मृतक ने घायल अवस्था में भागकर मदद मांगने प्रयास भी किया लेकिन विश्वकर्मा चौंक पर सड़क पर ही दम तोड़ दिया। उसके शरीर पर चाकू जैसे तेजधार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले थे। उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बता दे कि मौत की खबर के बाद परिजन और स्थानीय लोग आक्रोशित हो गए थे। लोगों ने विश्वकर्मा चौक के सामने विरोध जताया, जिसके चलते सड़क पर जाम लगा दिया था। पुलिस को मौके पर स्थिति संभालने और लोगों को शांत करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। आरोपियों की गिरफ्तारी की सूचना के बाद परिजनों को उम्मीद है कि पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और न्याय मिलेगा।

घटना के बाद विश्वकर्मा चौक और आसपास के इलाके में रात के समय सक्रिय रहने वाले असामाजिक तत्वों को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात 12 बजे के बाद क्षेत्र में नशे में धुत लोगों की गतिविधियां बढ़ जाती हैं। लोगों ने पुलिस से रात के समय गश्त और निगरानी बढ़ाने की मांग की है।

डीएसपी पांवटा साहिब मानवेंद्र ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने  फुटेज के आधार पर युवक व महिला को गिरफ्तार किया गया है। मृतक की जेब से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद हुआ है, जिसके चलते पुलिस ने फिलहाल लूटपाट की आशंका को खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द ही हत्या की वजह का खुलासा किया जायेगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर भर्ती, 01 सितंबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों के...