चंबा में आउटसोर्स जेई पर बड़ी कार्रवाई, मनरेगा और ग्रामीण विकास कार्यों में अनियमितताओं पर टर्मिनेशन

--Advertisement--

चंबा में मनरेगा और ग्रामीण विकास कार्यों में अनियमितताओं के मामले में आउटसोर्स पर तैनात जेई को टर्मिनेट कर दिया गया है। विभागीय कार्रवाई से हड़कंप मचा है।

चम्बा – भूषण गुरुंग

मैहला विकास खंड की ग्राम पंचायत मैहला व धिमला में मनरेगा सहित अन्य ग्रामीण विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने को लेकर आउटसोर्स पर कार्यरत कनिष्ठ अभियंता को टर्मिनेट कर दिया गया है। कनिष्ठ अभियंता के खिलाफ यह कार्रवाई प्रशासनिक जांच के निष्कर्षों, पूर्व में जारी कारण बताओ नोटिसों और कार्य एवं आचरण से संबंधित मामलों के आधार पर की गई है।

मंगलवार को खंड विकास अधिकारी की ओर से इस आशय के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। आदेशों में कनिष्ठ अभियंता को संबंधित ग्राम पंचायतों का समस्त अभिलेख और प्रभार अन्य कनिष्ठ अभियंताओं को सौंपने को कहा गया है।

इस मामले में कनिष्ठ लेखापाल (मनरेगा) और ग्राम रोजगार सेवक को भी कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।नोटिस में कहा गया है कि यदि इनका जवाब असंतोषजनक पाया जाता है, तो एक माह के भीतर उनकी सेवाएं समाप्त की जा सकती हैं।

नोटिस के मुताबिक इन दोनों को ग्राम पंचायत मैहला और ग्राम पंचायत धिमला में बिना काम किए भुगतान करवाने में सहायक पाए जाने के आरोपों के संबंध में जवाब देना होगा। जानकारी के अनुसार कुठवाड़ी गांव के रमेश कुमार ने मनरेगा सहित अन्य विकास कार्यों में अनियमितताएं बरतने की शिकायत दर्ज करवाई गई थी।

खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान के बोल

उधर, खंड विकास अधिकारी मैहला बशीर खान ने बताया कि जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए कनिष्ठ अभियंता की सेवाएं समाप्त की गई हैं, जबकि संबंधित दो कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर भर्ती, 01 सितंबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

हिमाचल प्रदेश में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों के...