चुराह के खुशनगरी में गुड़ेड़ निवासी की संदिग्ध मौत, घर से कुछ दूरी पर मिला शव; जांच में जुटी पुलिस

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

चुराह उपमंडल की ग्राम पंचायत खुशनगरी के जुकयानी क्षेत्र में बुधवार सुबह एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेगी राणा निवासी गुड़ेड़ गांव के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने के बाद चुराह के विधायक डॉ. हंसराज भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं शुरू कर दी हैं।

मौत के वास्तविक कारणों का अभी तक आधिकारिक रूप से खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है, जिसके बाद मौत के कारणों को लेकर स्थिति और स्पष्ट होने की उम्मीद है। स्थानीय लोगों के अनुसार मामला संदिग्ध परिस्थितियों से जुड़ा हुआ है।

पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच आगे बढ़ा रही है। फिलहाल पुलिस ने मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष की पुष्टि नहीं की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...