हिमाचल में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों पर भर्ती, 01 सितंबर तक कर सकेंगे पंजीकरण

--Advertisement--

हिमाचल प्रदेश में होम बेस्ड केयरगिवर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 01 सितंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं।

मंडी, 19 अगस्त – हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान की ओर से आज यहां बताया गया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड के माध्यम से इजराइल में होम बेस्ड केयरगिवर के रूप में रोजगार के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। अनुबंध अवधि 2 वर्ष रहेगी, जिसका आगे नवीनीकरण भी किया जा सकता है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए कुल मासिक वेतन 6,443.85 न्यू इजरायली शेकेल (एनआईएस) है, जो वर्तमान विनिमय दर के अनुसार लगभग 1.99 लाख रुपए प्रतिमाह के बराबर है। इसमें बेसिक सैलरी के साथ मेडिकल इंश्योरेंस, भोजन एवं आवास भत्ता तथा अन्य खर्च शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि हालांकि, निर्धारित नियमों के अनुसार बीमा, आवास, भोजन एवं अन्य मदों में कटौती की जाएगी तथा वास्तविक इन-हैंड वेतन कटौतियों के बाद प्राप्त होगा, जो कि लगभग एक लाख रुपए प्रतिमाह है। पंजीकरण की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2026 निर्धारित की गई है।

अनुभव, डिप्लोमा एवं प्रमाण-पत्र संबंधी पात्रता

  • उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी ने केयरगिविंग सेवाओं से संबंधित कम से कम 990 घंटे (ओजेटी सहित) का मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया हो
  • तथा सक्षम भारतीय नियामक प्राधिकरण द्वारा मान्य/जारी प्रमाण-पत्र धारित करता हो।
  • अथवा अभ्यर्थी के पास संबंधित भारतीय नियामक प्राधिकरण से मान्यता प्राप्त प्रशिक्षण संस्थान से नर्सिंग, फिजियोथेरेपी, नर्स असिस्टेंट अथवा मिडवाइफरी में प्रशिक्षण पूर्ण करने का डिप्लोमा होना चाहिए।
  • उन्होंने बताया कि जीडीए, एएनएम, जीएनएम, बीएससी नर्सिंग, पोस्ट बीएससी नर्सिंग योग्यता वाले अभ्यर्थी पात्र होंगे।
  • उन्होंने बताया कि काम पर भेजे जाने एवं अनुबंध पर हस्ताक्षर करने से पूर्व चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 1,47,086 रुपए का व्यय स्वयं वहन करना होगा। यह राशि अनुमानित है तथा इसमें परिवर्तन संभव है।
  • इसके अतिरिक्त वीजा प्रोसेसिंग शुल्क भी अभ्यर्थी द्वारा वहन किया जाएगा।
  • उन्होंने बताया कि उक्त राशि में पंजीकरण शुल्क, मेडिकल जांच शुल्क, पुलिस रिपोर्ट, पासपोर्ट शुल्क (यदि आवश्यक हो), इंटरव्यू की वीडियो रिकॉर्डिंग शुल्क
  • तथा इजराइल स्थित प्लेसमेंट ब्यूरो की बास्केट ऑफ सर्विस की प्रथम किस्त शामिल है।
  • इसके अतिरिक्त, भारत से इजराइल जाने तथा वापसी की हवाई यात्रा का खर्च चयनित अभ्यर्थी को स्वयं वहन करना होगा।

महत्वपूर्ण शर्तें

  • उन्होंने बताया कि अभ्यर्थी का इजराइल में पूर्व में कार्य अनुभव नहीं होना चाहिए
  • तथा उसका कोई निकटतम पारिवारिक सदस्य इजराइल में निवासरत/कार्यरत नहीं होना चाहिए।
  • उन्होंने इच्छुक अभ्यर्थियों से आग्रह किया कि वे पंजीकरण करने के लिए https://forms.gle/K1qnhHeCtSKMzy4FA लिंक में दिए गूगल फॉर्म को भरें।
  • पंजीकरण की अंतिम तिथि 01 सितंबर, 2026 है।
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में हजारों कर्मचारियों को राहत, नियमितीकरण के नियम बदले; अब 6 माह का नुकसान नहीं

हिमाचल में नियमितीकरण का इंतजार कर रहे हजारों कर्मचारियों...