डीडीसीए लीग : स्टेट बैंक आफ इंडिया की बैंकआफ इंडिया पर आसान जीत

--Advertisement--

Image

नई दिल्ली – नवीन चौहान 

स्टेट बैंक आफ इंडिया ने डीडीसीए लीग मैच में बैंक आफ इंडिया को आसानी से 59 रनों से हरा दिया। स्टेट बैंक आफ इंडिया ने टाॅस जीतकर पहले खेलते हुए निर्धारित 40 ओवर में 277 रनों का स्कोर बनाया।

अनुज अरोड़ा ने 55 रनों की नाबाद पारी खेली, अजय वर्मा ने 42 और मनोज माकड़ ने 25 रनों की पारियां खेल टीम के बड़े स्कोर में सहयोग दिया। प्रदीप मीना ने 44 रन देकर 3 और दिनेश मीनाने 46 रन देकर 3 विकेट लिए।

277 रनों का पीछा करते हुए बैंक आफ इंडिया की टीम 35.5 ओवर में 218 रनों पर सिमट गई और मैच 59 रनों से गंवा बैठी।

प्रदीप मीना ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। नितिश चिकारा ने 36 और विशाल यादव ने 36 रनों की पारियां खेलीं। रविन्द्र भण्डारी ने 17 रन देकर 3, राहुल यादव ने 41 रन देकर 2 और विजय बहादुर मिश्रा ने 44 रन देकर 2 विकेट लिए।

संक्षिप्त स्कोर:

स्टेट बैंक आफ इंडिया: 10/277ओवर 40, अनुज अरोड़ा 55 नाबाद, अजय वर्मा 42, मनोज माकड़ 25, प्रदीप मीना 3/44, दिनेश मीना 3/46

बैंक आफ इंडिया: 10/218 ओवर 35.5, प्रदीप मीना 65, नितिश चिकारा 52, विशाल यादव 36,रविन्द्र भण्डारी 3/17, राहुल यादव 2/41, विजय बहादुर मिश्रा 2/46

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों पर भर्ती, 24 सितंबर को कैंपस इंटरव्यू

कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पदों के लिए 24...

सुख आश्रय योजना के 41 लाभार्थियों को 3-3 लाख की मदद, अब अपने घर का सपना होगा पूरा

हिमाचल की सुख आश्रय योजना के तहत 41 लाभार्थियों...