शिमला : बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़, हरियाणा से 28 कार बैटरी बरामद

--Advertisement--

Image

शिमला, 06 फरवरी – नितिश पठानियां

राजधानी में कार बैटरी चोर गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को गिरफ्तार किया है। चोरों ने एक फरवरी को शिमला के लॉन्ग वुड इलाके के नजदीक गाड़ियों की बैटरी चोरी की थी।

इसके बाद पुलिस ने स्थानीय लोगों की शिकायत पर मामले की तफ्तीश शुरू की। पुलिस ने 12 घंटों में चारों को गिरफ्तार किया व उनके बयान के आधार पर हरियाणा जाकर दबिश दी।

शिमला पुलिस के एएसपी सुनील नेगी ने बताया कि लक्कड़ बाजार के रहने वाले राकेश की शिकायत पर पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू की है। मामले की जांच के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है।

पुलिस के पास चोरों के बारे में कोई सुराग उपलब्ध नहीं था। इसके बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की तफ्तीश शुरू की। 12 घंटे में चोरों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने बयान के आधार पर हरियाणा में जाकर छापेमारी की।

चोरों ने बैटरी हरियाणा जाकर बेची। पुलिस ने यहां से कार की 28 बैटरी बरामद की है। पुलिस की ओर से गिरफ्तार किए गए चोर मशोबरा और चलौंठी के रहने वाले है। इसमें दो आरोपी मूल रूप से हरियाणा से संबंध रखते है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में टाइगर…पांवटा साहिब के खारा जंगल में चहलकदमी, CCTV कैमरा में कैद

हिमखबर डेस्क पांवटा साहिब के खारा वन क्षेत्र में वन...

मृतकों के खातों से निकलती रही पेंशन, चंबा में सब-पोस्टमास्टर के घर CBI की रेड

चम्बा - भूषण गुरुंग मृतकों के नाम पर सरकारी पेंशन...

धर्मशाला से सुधांशू त्रिवेदी का बड़ा हमला, विपक्ष में बैठने के लायक भी नहीं कांग्रेस की स्थिति

हिमखबर डेस्क भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और सांसद...

कांगड़ा में आपदा प्रबंधन तंत्र की बड़ी परीक्षा, 14 उपमंडलों में हुई मेगा मॉक ड्रिल

राज्य स्तरीय मेगा माॅक एक्सरसाइज का सफल आयोजन, उपायुक्त...