हिमाचल : इंडियन प्रिंसेस विजेता चांदनी शर्मा को “दादा साहेब फाल्के अवार्ड”

--Advertisement--

Image

मंडी – अजय सूर्या

गोहर की चांदनी शर्मा को सोनी टीवी पर चल रहे धारावाहिक कामना में बतौर बेस्ट एक्टर के लिए दादा साहेब फाल्के 2023 टीवी अवार्ड से नवाजा गया।

मुंबई के ताज होटल में आयोजित कार्यक्रम में गोहर की चांदनी शर्मा को यह पुरस्कार मिला। अवार्ड मिलने से गोहर क्षेत्र में खुशी की लहर है।

चांदनी शर्मा मंडी जिला के गोहर से संबंध रखती है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत नेटवर्किंग से की थी। 2014 में उन्हें भारतीय राजकुमारी विजेता के खिताब से नवाज़ा गया। इसके बाद उन्हें मिस टूरिज्म इंटरनेशनल प्रतियोगिता में ड्रीमगर्ल ऑफ द ईयर इंटरनेशनल 2015 से टाइटल से सम्मानित किया गया।

चांदनी इसके बाद कुछ वर्षों तक नेटवर्किंग उद्योग में सक्रिय रही। वर्ष 2018 में चांदनी ने अपना एक्टिंग डेब्यू पंजाबी म्यूजिक नखरे दा मुल से किया था। इस एल्बम को गुरपिंदर पनाग ने कंपोज़ किया था।

इस एलबम के बाद वह अनेक पंजाबी एल्बम में नजर आई।  2019 में उन्होंने बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू डार्क लाइट से किया। इस फिल्म में उन्होंने लीड एक्ट्रेस की भूमिका निभाई। 2020 में चांदनी ने टेलीविज़न इंडस्ट्री में डेब्यू सीरियल इश्क़ में मरजावां 2 से किया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ज्वाली में भीषण सड़क हादसा, बाइक की ट्रक के साथ टक्कर, एक युवक की मौत, एक घायल

हिमखबर डेस्क पुलिस थाना ज्वाली के अंतर्गत ज्वाली - कुठेड़...

राहुल गांधी के दौरे से पहले कांगड़ा में सख्ती, पैराग्लाइडिंग और ड्रोन उड़ान पर रोक

हिमखबर डेस्क जिला दंडाधिकारी कांगड़ा हेमराज बैरवा ने भारतीय नागरिक...

नीट परीक्षा केंद्रों पर पुख्ता इंतजाम, अभ्यर्थियों के लिए विशेष बस सेवा

नीट के परीक्षा केंद्रों पर किए जाएंगे आवश्यक प्रबंध,...

आईपीएल मैचों के दृष्टिगत ड्रोन इंट्रूजन एयरस्पेस थ्रेट पर दूसरी माॅक ड्रिल आयोजित

धर्मशाला, 29 अप्रैल - हिमखबर डेस्क धर्मशाला में मई 2026...