CU देहरा की छात्रा से रेप: दुष्कर्म के बाद शादी से मुकरा लेक्चरर, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा

--Advertisement--

Image

देहरा – शिव गुलेरिया

सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म के आरोपी अध्यापक को पुलिस ने दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद आज देहरा की अदालत में पेश कर 14 दिन के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

आरोपी सेंट्रल यूनिवर्सिटी देहरा में बतौर प्रवक्ता छात्रों को शिक्षित करता था और इसी दौरान उसने अपनी एक स्टूडेंट को शादी का झांसा दे कर अपने प्यार में फंसाया और कथित रूप से दुष्कर्म किया।

आखिर में शादी से मुकरने के बाद तंग छात्रा ने 19 नवंबर, 2022 को देहरा पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी। पुलिस ने लडक़ी का मेडिकल करवा जांच शुरू कर आरोपी को गिरफ्तार कर देहरा की अदालत में पेश किया, जहां से आरोपी को दो दिन की पुलिस रिमांड के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

बता दें कि शिकायमर्ता छात्रा भी किसी अन्य राज्य की है और आरोपी गेस्ट फैकल्टी (शिक्षक) भी अन्य राज्य से है। देहरा के डीएसपी विशाल वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी 376 के तहत केस दर्ज किया गया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में आयोजन

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का द्रोणाचार्य स्नातकोत्तर महाविद्यालय रैत में...

डील का असर: होर्मुज लांघने वाले जहाजों को 60 दिन टैक्स माफ, ईरान उठाएगा खर्च

हिमखबर डेस्क ईरान के सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद (एसएनएसई) ने...

NEET अभ्यर्थियों को HRTC में मुफ्त यात्रा, 20 से 22 जून तक नहीं लगेगा किराया

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश में नीट परीक्षा के अभ्यर्थियों को...

न पार्किंग की व्यवस्था, न श्रद्धालुओं के चलने का रास्ता… हिमाचल के चामुंडा धाम में चरमराई व्यवस्था

हिमखबर डेस्क प्रसिद्ध श्री चामुंडा नंदिकेश्वर धाम मंदिर में इन...