दर्दनाक हादसा, तेज रफ्तार बााइक की टक्कर से 3 वर्षीय मासूम की मौत

--Advertisement--

Image

सिरमौर – नरेश कुमार राधे

सिरमौर जिले के उपमंडल पांवटा साहिब के नारीवाला में हुए एक दर्दनाक हादसे में 3 साल के मासूम की मौत हो गई। यह हादसा एक तेज रफ्तार बाइक द्वारा टक्कर मारने से हुआ है।

पुलिस ने प्रीति देवी (20) पुत्री महिपाल निवासी गांव सलेमपुर तहसील रामपुर जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पांवटा साहिब के गोंदपुर दवा कंपनी में कार्यरत प्रीति ने शिकायत में बताया कि वह नारीवाला में अपने पिता व भाई के परिवार के साथ रहती है। वह अपने भतीजे प्रियांश (3) के साथ अपनी बहन के घर से कमरे की ओर जा रही थी।

इस दौरान जब उसका भतीजा नारीवाला में एक ढाबे पास खड़ा था तो उसी समय राजबन की तरफ से आई एक तेज रफ्तार बाइक ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। इससे वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद बाइक चालक मौके से फरार हो गया।

बाइक टक्कर लगने से घायल हुए प्रियांश को पांवटा अस्पताल लाया गया, जहां से उसे हायर सैंटर रैफर कर दिया गया। इस परिजन बच्चे को हरियाणा के यमुनानगर ले गए, जहां पर उसने दम तोड़ दिया।

डीएसपी रमाकांत ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मौके से फरार आरोपी बाइक चालक को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...