‘पठान’ पर अयोध्या के महंत राजू दास ने दिया भड़काऊ बयान, कहा- जिस थिएटर में फिल्म लगे उसे फूँक दो

--Advertisement--

Image

व्यूरो रिपोर्ट

बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘पठान’ रिलीज से पहले ही विवादों में घिर चुकी है। अब अयोध्या के महंत राजू दास ने दर्शकों से फिल्म ‘पठान’ पर भड़काऊ बयान दिया है।

राजू दास ने फिल्म का बहिष्कार करने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने शाहरुख खान पर सनातन धर्म का मजाक बनाने का भी आरोप लगाया है। महंत के बयान ने अब इस विवाद को नया मोड़ दे दिया है।

सिनेमाघरों को जलाने की धमकी

अयोध्या के महंत राजू दास ने कहा, ‘मैं दर्शकों से अपील करता हूं कि वे फिल्म ‘पठान’ का बहिष्कार करें। जहां भी यह फिल्म लगे, उन सिनेमाघरों को भी फूंक दें। जैसे को तैसे की तरह ही जवाब देना चाहिए।’

शाहरुख पर साधा निशाना

शाहरुख खान पर भी महंत राजू दास ने निशाना साधा है। महंत ने कहा कि शाहरुख खान लगातार सनातन धर्म का मजाक उड़ाते रहते हैं। फिल्म में भगवा रंग का इस्तेमाल बिकिनी के तौर पर क्यों किया गया। यह एक नग्न प्रदर्शन है। इसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए।

सनातन धर्म का अपमान 

महंत राजू दास ने कहा, ‘बॉलीवुड और हॉलीवुड लगातार इस कोशिश में रहता है कि किस तरह से सनातन धर्म का मजाक बनाया जाए। किस तरह से हिंदू देवी देवताओं का अपमान किया जाए। दीपिका पादुकोण ने फिल्म ‘पठान’ में भगवा बिकनी पहनी है। दीपिका ने साधु संतों और राष्ट्र के भगवा रंग को ठेस पहुंचाया है। यह दुखद है।’

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...