
चम्बा – भूषण गूरूंग
पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए न्यू पेंशन स्कीम कर्मचारी महासंघ हिमाचल प्रदेश लगातार प्रयासरत है I 13 अगस्त को हुई राज्य स्तरीय पेंशन अधिकार रैली के दौरान हजारों कर्मचारी शिमला में इकट्ठा हुए थे लेकिन माननीय मुख्यमंत्री महोदय के द्वारा OPS बहाली नहीं किये जाने के कारण महासंघ 13 अगस्त से ही अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन पर शिमला मैं बैठा हुआ है I
अपने संघर्ष को और तेज करते हुए 1 सितंबर से हर लोकसभा क्षेत्र में भी इसी प्रकार का क्रमिक अनशन शुरू कर दिया गया है I बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश के चारों लोकसभा क्षेत्र की सीटों पर सरकारी कर्मचारी लगातार धरने पर बैठे हुए हैं और OPS की बहाली तक यह संघर्ष जारी रहेगा I
4 सितंबर अनिश्चितकालीन क्रमिक अनशन के चौथे दिन जिला चंबा की टीम धरने पर बैठी I मीडिया से विचार सांझा करते हुए राज्य प्रवक्ता ओम आजाद ने बताया कि यह अनशन लगातार जारी रहेगा जब तक सरकार पुरानी पेंशन योजना की बहाली नहीं करती
उन्होंने बताया कि महासंघ लगातार अपने संघर्ष को तेज कर रहा है और अगर सरकार मांग को नहीं मानती तो महासंघ 15 सितंबर के बाद वोट फॉर ओ पी एस महाअभियान शुरू करेगा जिसका एकमात्र मकसद पुरानी पेंशन योजना की बहाली के लिए OPS के नाम पर वोट करना रहेगा I
चौथे दिन के अनशन के दौरान जिला चंबा से राज्य प्रचार सचिव अमित जरयाल, खंड कीयानी के अध्यक्ष रविंदर कुमार, महासचिव दिनेश जरयाल, रविंदर मेहता क्रमिक अनशन पर बैठे I
ये रहे मौजूद
जिला कांगड़ा के अध्यक्ष राजेंद्र मिन्हास, पूजा सभरवाल, पंकज शर्मा,अल्का गिल,अंकुर शर्मा, अनीश धीमान, अजय राणा, विशेष रूप से उपस्थित रहे I
