भाजपा सरकार से मायूस बेरोजगार लाइब्रेरियन करेंगे भाजपा का वहिष्कार – सुरजीत धीमान

--Advertisement--

Image

ज्वाली – ब्यूरो रिपोर्ट

हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियन संघ का प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान की अध्यक्षता में ज्वाली में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर से मिला तथा संघ की मांगों को लेकर मांगपत्र सौंपा लेकिन मुख्यमंत्री द्वारा कोई भी प्रतिक्रिया नहीं दी गई ।

जिस पर हिमाचल प्रदेश प्रशिक्षित बेरोजगार लाइब्रेरियनों में सरकार के प्रति रोष पनप उठा है। संघ के प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत धीमान ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सत्तासीन होने के बाद लाइब्रेरियनों के 771पदों को भरने का आश्वासन दिया था लेकिन पांच साल के कार्यकाल में एक भी पद नहीं भरा गया है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से 20 हजार प्रशिक्षित लाइब्रेरियन बेरोजगारों की फ़ौज रोजगार की आस लगाए बैठी थी परन्तु भाजपा सरकार ने भी मायूसी ही दी।

उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने खाली पदों को भरने की प्रक्रिया जारी नहीं की तो आने वाले चुनाव में भाजपा का समर्थन नहीं किया जाएगा। किसी भी भाजपा प्रत्याशी को वोट नहीं दिया जाएगा।

ये रहे मौजूद 

इस मौके पर प्रदेश सचिव किशोरी लाल, जिलाध्यक्ष अंजना, प्रेस सचिव मीनाक्षी, महासचिव वीरेंद्र खीरी, कोषाध्यक्ष संजय धीमान, ममता, सुरेखा, जितेंद्र, नीतू, महेंद्र मन्हास, दीपक, महेश, केशव, संजय चौधरी, शुभलता राणा इत्यादि मौजूद रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में एसएसए का कारनामा: मीडियम इंग्लिश और हिंदी में छपवाकर स्कूल भेज दिए प्रश्न पत्र

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में चार जुलाई...

सेना के 10 जांबाजों ने 2 बाइक्स पर 9 मिनट में पार की 9 KM अटल टनल, बना डाला वर्ल्ड रिकॉर्ड!

हिमखबर डेस्क भारतीय सेना के जांबाजों ने अपने अदम्य साहस,...

1.09 किलो चरस छिपाकर ले जा रहे 2 युवक गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क बिलासपुर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने 2...

अमेरिका के मोटल में लगी भीषण आग, भारतीय दम्पति और बेटी की मौत

हिमखबर डेस्क अमेरिका के Ohio राज्य में एक मोटल में...