भारी बारिश से ज्वाली-जसुर मार्ग पर भरमाड में गिरा विशालकाय पेड़

--Advertisement--

Image

ज्वाली/भलाड़ – शिबू ठाकुर

देर रात हुई तेज बारिश के चलते ज्वाली जसूर मार्ग पर भरमाड़ के पास शनिवार देर रात को एक विशालकाय पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ गिरने से ज्वाली जसूर आने जाने वाला मार्ग बंद हो गया।

गनीमत यह रही कि जिस वक्त पेड़ गिरा उस समय कोई वाहन सड़क से नहीं गुज़र रहा था अन्यथा कोई अप्रिय घटना घट सकती थी। घटना में किसी हताहत होने की सूचना नहीं पेड़ सड़क पर होने के कारण वाहन चालक आवागमन नहीं कर पा रहे थे।

वहीं पैदल लोग बगल से निकल रहे थे मामले की सूचना मिलते ही लोकनिर्माण विभाग तथा वन विभाग के टीम मौके पर पहुंची तथा सड़क पर पड़े पेड़ को सड़क से हटाने की जद्दोजहद शुरू की।

रास्ता बंद होने से वाहन चालक वैकल्पिक मार्गों का प्रयोग कर रहे थे जिसके बाद आठ बजे सड़क को आवाजाही के लिए खोल दिया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...