मलबे की चपेट में आने से बिजली बोर्ड के कर्मी की मौत, दादी-पोता घायल

--Advertisement--

Image

ददाहू, 15 अगस्त – नरेश कुमार राधे

भारी बारिश के चलते ददाहू उपमंडल के चूली गांव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। यहां भूस्खलन में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि पत्नी और पोता घायल हो गए है।

बताया जा रहा है कि हादसा रविवार रात करीब 10 बजे पेश आया। घर के सभी लोग हादसे के समय गहरी नींद में सो रहे थे। बताया जा रहा है कि भारी मलबे में घर की दीवार उन पर गिर गई, जिससे वह उसकी चपेट में आ गए।

मृतक की पहचान चूली गांव के रहने वाले 56 वर्षीय सुरेंद्र सिंह के तौर पर हुई है। मृतक की पत्नी लीला देवी और उनका पोता हादसे में घायल हुए है। वहीं दोनों को नाहन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक व्यक्ति बिजली बोर्ड में लाइनमैन के पद कार्यरत था।

उधर, श्री रेणुका जी थाना के एसएचओ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

दो तीन हफ्ते में खत्म हो जाएगा युद्ध, धड़ाम से गिरेंगी ईंधन की कीमतें, ट्रंप का बड़ा बयान

हिमखबर डेस्क  अमरीका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने संकेत दिया...

सतलुज की लहरों में समा रही थी जिंदगी, फिर पुलिस वाले ने किया ऐसा काम….हर कोई कर रहा सलाम

हिमखबर डेस्क  शिमला जिले के रामपुर में हिमाचल पुलिस के...