सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के साक्षात्कार 22 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

एसआईएस इंडिया लिमिटेड आरटीए, बणी, हमीरपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 पदों पर भर्ती के लिए 22 जून को सुबह 10ः30 बजे से दोपहर बाद 2 बजे तक उप रोजगार कार्यालय बड़सर में साक्षात्कार लिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी सुरेंद्र शर्मा ने बताया कि इन पदों के लिए 19 वर्ष से 40 वर्ष तक के पुरुष उम्मीदवार भर्ती किए जाएंगे। दसवीं फेल या दसवीं पास अथवा इससे अधिक शैक्षणिक योग्यता वाले उम्मीदवार, जिनकी लंबाई कम से कम 168 सेंटीमीटर और वजन 56 से 95 किलोग्राम के बीच हो, इन पदों के लिए पात्र हैं।

चयनित उम्मीदवारों को मौके पर ही ऑफर लैटर प्रदान किए जाएंगे तथा उन्हें 18 हजार रुपये से लेकर 24 हजार रुपये तक मासिक वेतन, ईपीएफ, ईएसआई और अन्य सुविधाएं दी जाएंगी। इन्हें हिमाचल प्रदेश या चंडीगढ़ में नियुक्त किया जाएगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि अगर कोई युवा उपरोक्त योग्यता रखता है और उसका नाम किसी भी रोजगार कार्यालय में पंजीकृत है तो वह अपने मूल प्रमाण पत्रों तथा हिमाचली प्रमाण पत्र के साथ साक्षात्कार में भाग ले सकता है।

भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय के दूरभाष नंबर 01972-222318 पर भी संपर्क किया जा सकता है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

पैतृक गांव पहुंची आदित्य शर्मा की पार्थिव देह…मची चीख-पुकार, अमेरिका पर फूटा परिवार का गुस्सा

हिमखबर डेस्क अंतर्राष्ट्रीय जलक्षेत्र (होर्मुज) में अमेरिकी मिसाइल हमले का...

हम सौगंध खाते हैं…कांगड़ा के प्रधानों-उपप्रधानों को CM ने दिलाई शपथ, चिट्टा तस्करों को चेतावनी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के 847 प्रधानों-उपप्रधानों को मुख्यमंत्री सुखविंदर...

श्री कुमार मेडिकल स्टोर मर्डर केस: चंडीगढ़ में आरोपियों का एनकाउंटर

हिमखबर डेस्क बीती 13 जून को यहां सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार...