प्रतिभा सिंह की फिसली जुबान, स्वतंत्रता दिवस पर दी गणतंत्र दिवस की बधाई

--Advertisement--

Image

मंडी, 15 अगस्त – अंशुल दीक्षित 

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा एवं सांसद प्रतिभा सिंह ने 76 वां स्वतंत्रता दिवस पर सोमवार को मंडी शहर के साथ लगते बिजनी स्थित जल शक्ति विभाग के विश्राम गृह में मनाया। यहां उन्होंने सेवादल और पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं और नेताओं की मौजूदगी में राष्ट्रीय ध्वज फहराया व सलामी ली।

इस दौरान कांग्रेस की प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह की जुबान भी फिसल गई। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की जगह गणतंत्र दिवस की बधाई दे डाली। उनके आस-पास मौजूद नेताओं ने भी उन्हें इस बात को लेकर नहीं टोका। हालांकि इसके बाद उन्होंने अपने संबोधन में लगातार स्वतंत्रता दिवस की ही बात कही।

सम्बोधन से पूर्व राष्ट्रभक्ति के गीत और राष्ट्रगान गाकर तिरंगे के प्रति अपने सम्मान को भी प्रकट किया। इसके उपरांत मीडिया कर्मियों से बातचीत करते हुए प्रतिभा सिंह ने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।

प्रतिभा सिंह ने कहा कि देश को आजादी दिलाने वालों की कुर्बानियों को कभी नहीं भुलाया जा सकता। कांग्रेस पार्टी और इसके नेताओं का भी देश को आजाद करवाने में अहम योगदान रहा है, जिसे सभी जानते हैं।

उन्होंने कहा कि आज भावी युवा पीढ़ी को आजादी के सही मायनों से अवगत करवाने की जरूरत है। वहीं, उन्होंने सभी से देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने का आह्वान भी किया। उन्होंने कहा कि आज देश निरंतर प्रगति के पथ पर आगे बढ़ रहा है और इसके लिए सभी बधाई के पात्र हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...