सड़क से मलबा हटाते 300 मीटर गहरी खाई में गिरी जेसीबी मशीन, ऑपरेटर की मौत

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

शिमला जिले के कुमारसैन उपमंडल में सड़क बहाली के दौरान एक बुलडोजर करीब 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ऑपरेटर की मौत हो गई। पुलिस ने इस संबंध में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 281 और 106(1) के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने कांगल निवासी 42 वर्षीय कुशवंत के बयान पर यह मामला दर्ज किया है।

बयान के अनुसार 8 जून की शाम करीब साढ़े सात बजे चामगना सड़क पर सोडलू नाला के पास एक मशीन सड़क से मलबा और अवरोध हटाने का काम कर रही थी। इसी दौरान अचानक मशीनरी अनियंत्रित होकर सड़क से गहरी खाई में जा गिरी। हादसे के समय ऑपरेटर भी मशीन के साथ नीचे गिर गया।

इस दुर्घटना में मशीन ऑपरेटर 34 वर्षीय विजय कुमार पुत्र बलबीर सिंह निवासी गांव बियूह मनोटला, डाकघर चौक, तहसील बलद्वाड़ा, जिला मंडी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसके सिर पर गंभीर चोटें आईं। घायल चालक को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कुमारसैन ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा मशीनरी चलाते समय लापरवाही और असावधानी के कारण हुआ।

एसएसपी शिमला गौरव सिंह के बोल

एसएसपी शिमला गौरव सिंह ने मंगलवार की सुबह बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के बाद स्वजन के सुपुर्द कर दिया गया।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

The Pride of Himachal: पद्मश्री करतार सिंह शोखले…जिन्होंने बांस की सूखी लकड़ी में फूंक दी नई ज़िंदगी

हिमख़बर डेस्क  कहते हैं, जब कोई लोककला विलुप्त होने की...

IGMC में ऑपरेशन के बाद मासूम की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप

हिमख़बर डेस्क  जनपद के बल्ह क्षेत्र के शिवकोटि गांव निवासी...

ट्रक चालक ने गर्भवती कुतिया को कुचला, दांतों से पेट चीर कर दिया 6 पिल्लों को जन्म

हिमखबर डेस्क  जानवरों में भी मां का प्यार बहुत गहरा...