झाड़माजरी के उद्योग में भीषण आग, करोड़ों का नुकसान; 15 कर्मचारियों ने घंटों की मशक्कत से पाया काबू

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के तहत झाड़माजरी में मंगलवार तड़के एक उद्योग में भीषण आग लग गई, जिससे करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ। आग की लपटों ने देखते ही देखते उद्योग के एक बड़े हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आसपास के अन्य उद्योगों तक आग फैलने से रोक ली।

जानकारी के अनुसार आग लगने की सूचना सुबह 4:09 बजे अग्निशमन विभाग को प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही दमकल की पांच गाड़ियां और 15 कर्मचारी मात्र 8 मिनट के भीतर मौके पर पहुंच गए।

आग की भयावहता को देखते हुए विभाग ने तुरंत आग बुझाने का कार्य शुरू किया। कई घंटों की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया। हालांकि इससे कंपनी में रखी कई मशीनें व सामान जल गया।

जनरल मैनेजर नीरज त्यागी के बोल 

कंपनी के जनरल मैनेजर नीरज त्यागी ने बताया कि आग में ऑटोमेटिक पॉलिशिंग मशीन, प्लेटिंग प्लांट, लेजर मशीन, प्रिंटिंग मशीनें, टेस्टिंग उपकरण, भारी मात्रा में कच्चा माल और तैयार उत्पाद पूरी तरह से जलकर राख हो गए। उन्होंने दावा किया कि इस आग से कंपनी को लगभग 5 करोड़ रुपये का सीधा नुकसान हुआ है।

फायर ऑफिसर बद्दी हेम राज के बोल

उधर, फायर ऑफिसर बद्दी हेम राज ने बताया कि विभाग ने तुरंत कार्यवाही करते हुए आसपास के उद्योगों में आग को फैलने नहीं दिया। जिससे लगभग 2 करोड़ रुपये की संपत्ति को सुरक्षित बचाया जा सका।

उन्होंने कहा कि इस भीषण अग्निकांड में किसी भी प्रकार की जनहानि या किसी कर्मचारी के घायल होने की कोई सूचना नहीं है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हवा के साथ नाचते फूल, अंबर को चूमती चोटियां, AC भी फेल, हिमाचल आकर यहां न घूमे, तो ट्रिप बेकार

हिमखबर डेस्क पर्यटन नगरी डलहौज़ी के समीप डैनकुंड इन दिनों प्रकृति...

पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

हिमखबर डेस्क कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार...

हिमाचल की तरक्की में भागीदार बनेगा नॉर्वे, CM सुक्खू ने निवेश के लिए आमंत्रित की कंपनियां

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा है कि...

शिमला ग्रीष्मोत्सव: मालरोड पर महानाटी में एक साथ झूमीं 320 महिलाएं, नशा मुक्ति का दिया संदेश

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के एतिहासिक रिज...