हिमाचल में पिल्ले को उठाकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, 10 मिनट सीने से लगाकर बैठा रहा; लोगों की अटकी सांसें

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी से एक बेहद अनोखा वीडियो सामने आया है। एक बंदर कुत्ते के पिल्ले को उठाकर पेड़ पर ले गया और उसे अपने बच्चे की तरह दुलार करने लगा। यह मामला मंडी के रिवालसर क्षेत्र का है। इंटरनेट मीडिया पर यह वीडियो काफी वायरल हो रहा है। लोग इसे दिल को छूने वाला मामला बता रहे हैं।

एक बंदर कुत्ते के पिल्ले को सड़क से उठाकर 20 फीट ऊपर पेड़ पर ले गया। काफी समय पेड़ पर बैठे रहने के बाद बंदर ने पिल्ले को नीचे छोड़ दिया। हालांकि लोगों को डर था कि कहीं बंदर पिल्ले को ऊपर से नीचे न फेंक दे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

बंदर जब पिल्ले को लेकर पेड़ पर चढ़ा तो लोग यह देखते ही नीचे खड़े हो गए। लोगों को डर था कि बंदर पिल्ले को नीचे फेंक देगा। लगभग 10 से 15 मिनट तक बंदर पेड़ पर रहा, लेकिन उसके बाद नीचे आकर छोड़ दिया।

बताया जा रहा है कि बंदर मादा थी और इनमें मातृत्व की भावना होती है। हालांकि यह भी अकसर कहा जाता है कि बंदर कुत्ते के पिल्लों को अक्सर मार देते हैं, लेकिन इस मामले में ऐसा नहीं हुआ।

अब जब इसका वीडियो प्रसारित हुआ तो लोगों में इस बात की चर्चा शुरू हो गई है कि अगर बंदर इस पिल्ले को उठा सकते हैं तो छोटे बच्चों को भी। लोगों में इससे दहशत व डर का माहौल भी है।

हालांकि, पर्यावरणविद नरेंद्र सैणी का कहना है कि ऐसे मामले अकसर होते रहते हैं। रिवालसर में भी वही हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

The Pride of Himachal: पद्मश्री करतार सिंह शोखले…जिन्होंने बांस की सूखी लकड़ी में फूंक दी नई ज़िंदगी

हिमख़बर डेस्क  कहते हैं, जब कोई लोककला विलुप्त होने की...

IGMC में ऑपरेशन के बाद मासूम की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप

हिमख़बर डेस्क  जनपद के बल्ह क्षेत्र के शिवकोटि गांव निवासी...

ट्रक चालक ने गर्भवती कुतिया को कुचला, दांतों से पेट चीर कर दिया 6 पिल्लों को जन्म

हिमखबर डेस्क  जानवरों में भी मां का प्यार बहुत गहरा...