पालमपुर से चोरी हुई कार हमीरपुर में बरामद, पुलिस को देख गाड़ी छोड़कर फरार हुए आरोपी

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

कांगड़ा जिला के पालमपुर से चोरी हुई कार को हमीरपुर में पकड़ा गया है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए इस वाहन को पकड़कर अपने कब्जे में लिया है। हालांकि वाहन चोरी की वारदात को अंजाम देने शातिर आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार होने में सफल रहे, लेकिन उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस का अभियान लगातार जारी है।

पुलिस का दावा है कि आरोपियों की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच की जा रही है। जानकारी के अनुसार पालमपुर से वाहन चोरी होने की सूचना मिलते ही हमीरपुर पुलिस अलर्ट हुई।

सोमवार को दिन के समय अणु में पुलिस ने नाकाबंदी की। इस दौरान गाड़ी को देखा गया तथा यातायात पुलिस कर्मी ने चालक से कार के डॉक्यूमेंट मांगे। जब कर्मी आरसी चेक करने लगे तो वाहन चालक फरार हो गया।

वहां में बैठे अन्य दो गाड़ी को ट्राला यूनियन तक लेकर आए और गाड़ी को छोड़कर फरार हो गए। पुलिस अब आरोपियों की तलाश कर रही है।

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह के बोल 

पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलवीर सिंह ने बताया कि तीनों आरोपियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा। गाड़ी को कब्जे में लिया है तथा आगामी छानबीन की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कुल्लू में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, चार लोगों की मौत; हादसे से मचा हड़कंप

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा हुआ।...

मुख्यमंत्री सुक्खू का पेंशनर्स के लिए बड़ा एलान, 15 से 30% एरियर का भुगतान होगा; कर्मचारियों की भी सुधरेगी दिवाली

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने पेंशनर्स के संशोधित वेतनमान...