सड़क हादसे के बाद खुला चिट्टा तस्करी का मामला, गाड़ी से 57.79 ग्राम चिट्टा और अफीम बरामद; युवक-युवती गिरफ्तार

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

बल्ह उपमंडल में सड़क दुर्घटना के बाद चिट्टा तस्करी का मामला सामने आया है। दुर्घटना के बाद मौके पर जुटे स्थानीय लोगों को वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती की गतिविधियां संदिग्ध लगीं। दोनों के नशे की हालत में होने और वाहन में नशीले पदार्थ होने के संदेह पर पुलिस को सूचना दी गई।

सूचना के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वाहन की तलाशी ली, जिसमें 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.81 ग्राम अफीम बरामद हुई। पुलिस ने युवक और युवती को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार आठ जून की शाम एक वाहन सड़क दुर्घटना का शिकार हो गया। दुर्घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने वाहन चालक और उसके साथ मौजूद युवती को संदिग्ध अवस्था में देखा। दोनों के व्यवहार और हालत को देखते हुए लोगों को नशीले पदार्थों की आशंका हुई।

इसके बाद मामले की सूचना तत्काल थाना बल्ह पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और एनडीपीएस अधिनियम के तहत निर्धारित कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए वाहन की तलाशी ली।

तलाशी के दौरान वाहन से 57.79 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और 3.81 ग्राम अफीम बरामद की गई। पुलिस ने नशे के सेवन में प्रयुक्त होने वाली अन्य संदिग्ध सामग्री भी कब्जे में ली है।

पुलिस ने वाहन चालक यशपाल निवासी तहसील बल्ह और शबनम निवासी धर्मपुर को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ थाना बल्ह में मुकदमा संख्या 120/2026 के तहत एनडीपीएस अधिनियम की धाराओं 18, 21, 25, 29 तथा धारा 281 बीएनएस के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार के बोल 

पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया जा रहा है। यह भी जांच की जा रही है कि बरामद नशीले पदार्थ कहां से लाए गए थे और इन्हें किसे सप्लाई किया जाना था। मामले में आगे की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

The Pride of Himachal: पद्मश्री करतार सिंह शोखले…जिन्होंने बांस की सूखी लकड़ी में फूंक दी नई ज़िंदगी

हिमख़बर डेस्क  कहते हैं, जब कोई लोककला विलुप्त होने की...

IGMC में ऑपरेशन के बाद मासूम की बिगड़ी हालत, परिजनों ने लगाया चिकित्सकीय लापरवाही का आरोप

हिमख़बर डेस्क  जनपद के बल्ह क्षेत्र के शिवकोटि गांव निवासी...

ट्रक चालक ने गर्भवती कुतिया को कुचला, दांतों से पेट चीर कर दिया 6 पिल्लों को जन्म

हिमखबर डेस्क  जानवरों में भी मां का प्यार बहुत गहरा...