शारीरिक शिक्षकों की बैचवाइज भर्ती से छूटे उम्मीदवारों के साक्षात्कार 8 को

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

स्कूल शिक्षा विभाग में शारीरिक शिक्षकों के 355 पदों की बैचवाइज भर्ती के अंतर्गत जिला हमीरपुर में 18 पदों के लिए 3 और 4 जून को प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में आयोजित साक्षात्कार में किन्हीं कारणों से भाग न ले सके पात्र उम्मीदवारों को एक मौका दिया जा रहा है।

शिक्षा उपनिदेशक कमल किशोर भारती ने बताया कि किन्हीं कारणों से छूटे ये पात्र उम्मीदवार 8 जून को सुबह 11 बजे प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक कार्यालय हमीरपुर में साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 01972-222749 पर संपर्क किया जा सकता है।

उपनिदेशक ने बताया कि सामान्य अनारक्षित वर्ग में 31 दिसंबर 2005 तक के बैच के अभ्यर्थी पात्र हैं। ईडब्ल्यूएस वर्ग में वर्ष 2006 तक के बैच, एससी, एसटी और ओबीसी के 2007 बैच, एससी बीपीएल, एसटी बीपीएल और ओबीसी बीपीएल के 2008 बैच, सामान्य (डब्ल्यूएफएफ) के 2021 बैच, एससी (डब्ल्यूएफएफ) और ओबीसी (डब्ल्यूएफएफ) के 2025 बैच के उम्मीदवार इन पदों के लिए पात्र हैं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...