विदेश में रोजगार के लिए 10वीं पास युवाओं से आवेदन आमंत्रित, 12 जून अंतिम तिथि

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने आज यहां बताया कि हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम (एचपीएसईडीसी) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) स्थित प्रतिष्ठित कंपनी किंगस्टन होल्डिंग में फैक्ट्री सहायक/जनरल हेल्पर के पदों के लिए भर्ती की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास निर्धारित की गई है तथा सामान्य अंग्रेजी का ज्ञान आवश्यक है। इन पदों के लिए केवल पुरुष आवेदक (फ्रेशर/अनुभवी) आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी की आयु 21 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए तथा वैध पासपोर्ट अनिवार्य है।

उन्होंने बताया कि चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 1375 दिरहम प्रतिमाह आय प्राप्त होगी, जिसमें 1075 दिरहम मासिक वेतन तथा प्रतिदिन 3 घंटे के ओवरटाइम से लगभग 300 दिरहम अतिरिक्त आय शामिल है (भारतीय रुपये के हिसाब से लगभग ₹35,681/- प्रतिमाह) दिया जाएगा। इसके अतिरिक्त कंपनी द्वारा आवास, कंपनी की नीति के अनुसार मेडिकल बीमा, प्रत्येक दो वर्ष में एक बार हवाई टिकट तथा दुबई श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी की सुविधा प्रदान की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 12 जून, 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। चयनित अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित निर्धारित शुल्क ₹35,400/- + GST (₹30,000/- सर्विस चार्ज + ₹5,400/- 18% GST एवं ₹1,500/- मेडिकल शुल्क) का भुगतान करना होगा।

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि ऑनलाइन पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी लिंक: https://forms.gle/kEN8BYQJBHfSxuqE7 पर क्लिक कर सकते हैं।  उन्होंने बताया कि वैध पासपोर्ट के बिना उम्मीदवारों को भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति नहीं दी जाएगी। केवल वही उम्मीदवार आवेदन करें जो यात्रा करने और एक माह के भीतर कार्यभार ग्रहण करने के इच्छुक हों।

उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी जिला रोजगार कार्यालय, मण्डी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं से आह्वान किया कि अधिक से अधिक आवेदक इसका लाभ उठाएं।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

‘ये दिल मांगे मोर’ कहकर अमर हो गया हिमाचल का शेर…यही हैं ‘The Pride of Himachal’ कैप्टन विक्रम बत्रा

पालमपुर-बर्फू आज की युवा पीढ़ी सोशल मीडिया पर हजारों...

जया हो या हेमा, साक्षी हो या सुषमा…सबकी पसंद बनी हिमाचल में यूरोप से आई यह कला

हिमखबर डेस्क  समय के साथ भुला दी गई क्रोशिया कला...