हिमखबर डेस्क
श्रम एवं रोजगार एवं ओवरसीज प्लेसमेंट विभाग, हिमाचल प्रदेश द्वारा हिमाचल प्रदेश राज्य इलेक्ट्रॉनिक्स विकास निगम लिमिटेड (HPSEDC) के माध्यम से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) स्थित कंपनी ‘किंग्स्टन होल्डिंग्स’ (Kingston Holdings) के लिए ‘फैक्ट्री हेल्पर/जनरल हेल्पर’ के पदों पर भर्ती निकाली गई है।
यह जानकारी जिला रोज़गार अधिकारी विनोद कुमार ने बताया कि इस भर्ती के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जिनके पास एक वैध पासपोर्ट उपलब्ध हो और जो चयन होने के बाद एक महीने के भीतर विदेश जाने तथा कार्यभार संभालने के इच्छुक हों। बिना वैध पासपोर्ट वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं पास रखी गई है तथा उम्मीदवारों को अंग्रेजी भाषा का सामान्य ज्ञान होना आवश्यक है। इस भर्ती में फ्रेशर और अनुभवी दोनों ही तरह के अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनकी आयु सीमा 21 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 1375 AED प्रतिमाह का वेतन प्राप्त होगा, जिसमें 1075 AED मासिक मूल वेतन तथा लगभग 300 AED ओवरटाइम आय शामिल है। इसके अतिरिक्त, कंपनी द्वारा रहने का आवास, चिकित्सा बीमा, दो वर्ष में एक बार हवाई टिकट तथा यूएई श्रम कानून के अनुसार ग्रेच्युटी की सुविधा भी प्रदान की जाएगी।
इच्छुक उम्मीदवार पंजीकरण के लिए दिए गए गूगल फॉर्म लिंक https://forms.gle/kEN8BYQJBHfSxuqE7 पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 जून 2026 निर्धारित की गई है। चयन होने के बाद अभ्यर्थियों को भारत सरकार के विदेश मंत्रालय द्वारा अनुमोदित शुल्क के अनुसार कुल ₹34,400 + GST (जिसमें ₹30,000 सेवा शुल्क + ₹5,400 GST शामिल है) तथा ₹1,500 चिकित्सा परीक्षण शुल्क का भुगतान करना होगा।
इस भर्ती के संबंध में अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार दूरभाष नंबर 01902-222522 पर संपर्क कर सकते हैं या ईमेल deo-kul-hp@nic.in के माध्यम से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

