पराशर का तीन दिवसीय सरनाहुली मेला 14 जून से

--Advertisement--

एसडीएम ने सभी विभागों को तय समय में तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए

मंडी, 8 जून – हिमखबर डेस्क

मंडी जिले का तीन दिवसीय जिला स्तरीय सरनाहुली पराशर मेला 14 जून से शुरू होने जा रहा है। यह जानकारी एसडीएम सदर मंडी रूपिन्द्र कौर ने सोमवार को डी.आर.डी.ए. समिति हॉल में आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए दी। उन्होंने बताया कि यह मेला लोक आस्था का प्रतीक है। इस वर्ष मेला 14 से 16 जून तक मनाया जाएगा। मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी समुचित प्रबंध किए जाएंगे।

रूपिन्द्र कौर ने स्वास्थ्य विभाग को एम्बुलेंस, चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ सहित स्वास्थ्य जांच शिविर, जल शक्ति को समुचित पेयजल सप्लाई, पेयजल टैंकर, विद्युत विभाग को विद्युत आपूर्ति, हिमाचल पथ परिवहन निगम (एच.आर.टी.सी.) को मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यातायात बस सुविधा, लोक निर्माण को सड़कों के मरम्मत, साइन बोर्ड, पर्यटन विभाग को भी पराशर की ओर जाने वाली सड़क के किनारे विभिन्न स्थानों पर साइन बोर्ड लगाने, अग्नि शमन विभाग को अग्नि शमन वाहन तैनात करने, खाद्य आपूर्ति विभाग को खाद्य सामर्गी की गुणवत्ता पर पैनी नजर रखने, पुलिस विभाग को कानून व पार्किंग व्यवस्था आदि के पुख्ता इंतजाम करने को निर्देशित किया है।

उन्होंने पुलिस व आबकारी विभाग को नशीली वस्तुओं के विक्रय पर लगाम लगाने पर भी जोर दिया। बी.डी.ओ. सदर को साफ-सफाई, शौचालय आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए, ताकि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं किसी प्रकार की कठिनाई पेश न आए। उन्होंने पराशर मेले में सभी विक्रेताओं से साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए अपनी दुकानों के बाहर कूड़ेदान रखने को कहा है।

एस.डी.एम. ने बताया कि मेले में नशीले पदार्थ जैसे शराब, बीयर, सिगरेट आदि के विक्रय पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। पुलिस विभाग को नशे के खिलाफ व्यापक मुहिम चलाने के लिए निर्देशित किया है। उन्होंने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी संबंधित विभागों को तय समय के भीतर अपेक्षित तैयारियां पूरी करने के निर्देश दे दिए हैं।

उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थानीय मेला समिति के साथ समन्वय स्थापित करके आयोजित होने वाली सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों संबंधी सभी तैयारियां तय समय में पूरी कर ली जाएं। उन्होंने संबंधित विभागों को अपने विभाग से संबंधित विकास कार्यों को लेकर प्रदर्शनियां व स्टॉल लगाने को भी कहा है। बैठक में मेले के सफल कार्यान्वयन के लिए विभिन्न समितियों का गठन किया गया है। उन्होंने आमजन से भी पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करने भी अपील की है।

बैठक में जिला कल्याण अधिकारी समीर, जिला भाषा अधिकारी रेवती सैणी, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता विद्युत राजेश कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्य उपस्थित थे।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

अंतर्राष्ट्रीय शिमला ग्रीष्मोत्सव – 2026 का हुआ भव्य आगाज

हिमखबर डेस्क 08 से 12 जून, 2026 तक आयोजित किए...

चयन आयोग ने निर्धारित की शिक्षकों की विभिन्न पोस्ट कोड हेतु परीक्षा तिथियां

हिमखबर डेस्क हमीरपुर स्थित प्रदेश चयन आयोग ने विभिन्न पोस्ट...

मुख्यमंत्री ने चार नई एम्बुलैंस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना, इन क्षेत्रों को मिलेगी सुविधा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सोमवार को अपने...

गगरेट में खेत में मिला कांगड़ा के युवक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी

हिमखबर डेस्क गगरेट में सोमवार सुबह अल्फा होटल के सामने...