सनवारा में टोल कर्मियों पर तलवार से हमला, दो ट्रक चालकों ने खूब किया हंगामा

--Advertisement--

Image

सोलन – जीवन वर्मा

परवाणू-शिमला नेशनल हाई-वे-5 पर सनवारा टोल प्लाज़ा पर गुरुवार देर रात दो ट्रक ड्राइवरों ने हंगामा कर दिया। यह हंगामा ओवरलोडिंग शुल्क को लेकर हुआ।

जब सनवारा टोल कर्मियों ने दोनों ट्रक ड्राइवर्स से ओवरलोडिंग शुल्क मांगा, तो उन्होंने देने से इनकार कर दिया, जिसके बाद दोनों ट्रक चालकों की टोल कर्मियों के साथ कुछ कहासुनी हो गई और ट्रक चालकों ने ट्रकों को सडक़ के बीच खड़ा कर हंगामा कर दिया।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों ट्रक चालाकों ने तलवार और लोहे की रोड लेकर टोल कर्मियों पर हमला कर दिया और टोल के बूथों पर लगे शीशों को हथियार की मदद से तोड़ दिया।

ट्रक चालाक रोहड़ू के बताए जा रहे हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तहकीकात शुरू कर दी है। इस दौरान सैकड़ों वाहन जाम में फंसे रहे।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...