रोहड़ू के नए बस अड्डे से चोरी हो गई HRTC की बस

--Advertisement--

Image

रोहड़ू – ब्यूरो 

हिमाचल पथ परिवहन निगम के रोहड़ू डिपो की बस बीती रात को न्यू बस स्टैंड रोहड़ू से चोरी हो गई। पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी बस को छैला के पास से बरामद किया है तथा इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

परिवहन निगम रोहड़ू के क्षेत्रीय प्रबंधक अनिल शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम की बस (एचपी10-6420) रात को बस स्टैंड पर खड़ी थी तथा सुबह 9 बजे चालक ने बस को लेकर चिड़गांव जाना था लेकिन जब चालक मौके पर पहुंचा तो बस वहां नहीं थी।

चालक ने इसकी सूचना अड्डा प्रभारी व क्षेत्रीय प्रबंधक को दी। परिवहन निगम के कर्मचारियों ने जब इधर-उधर बस की खोज की तो बस का कोई अता-पता नहीं चल सका, जिसके बाद परिवहन निगम ने बस चोरी की शिकायत रोहड़ू पुलिस थाना में दर्ज करवाई।

बस स्टैंड में कार्यरत चौकीदार सस्पैंड

आरएम अनिल शर्मा ने बताया कि परिवहन निगम द्वारा लापरवाही बरतने के आरोप में न्यू बस स्टैंड में कार्यरत रात्रि चौकीदार को सस्पैंड किया गया है।

वहीं दूसरी तरफ एसएचओ रोहड़ू प्रवीण राणा ने बताया कि परिवहन निगम की ओर से बस चोरी का मामला दर्ज करवाया गया है, जिस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चोरी की गई बस को छैला के पास से बरामद कर लिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने बस चोरी के इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है तथा उससे पूछताछ की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...