गोर्खाली समाज के लोगो द्वारा हर्षोउल्लास से मनाया गया रक्षाबंधन पर्व

--Advertisement--

Image

बकलोह – भूषण गुरुंग

आज पूरे भारत वर्ष में राखी का त्यौहार बहुत ही हर्सोउल्लास के साथ मनाया गया। वही बकलोह के गोर्खाली समाज के लोगो के द्वारा इस त्यौहार को बहुत ही हर्षोउल्लास के साथ मनाया जाता है। सुबह सबसे पहले घर का मुखिया अपने पूरे देवी देवताओ के साथ अपने कुल की देवी को राखी चढ़ा कर और घरो में बने हुए मिष्ठान का भोग सभी देवताओं को लगाने के बाद इस पर्व को शुरू किया जाता है।

बहने अपने भाई लोगो को देश या विदेश में जहाँ पर हो इस त्यौहार के मनाने के लिए अपने भाइयों के घरों में एक दिन पहले ही पहुच जाती है। बहने भाइयों के माथे मे लाल रंग का तिलक लगा कर कच्चे धागे की डोरी औऱ राखी उनके हाथों मे बांध कर उनकी आरती उतारने के बाद गले लगा कर उनकी दीर्घ आयु की कामना करते है।

वही भाई लोग इसके एवेज मे अपने बहनों को पैसे और वस्त्र और अमीर लोग सोने की बनी हुई चीजे देते है। वही बहने अपने भाई लोगो के लिए घरो मे बनी हुई पकवान जैसे सेल रोटी माबे वाले खीर, घर मे बनाये हुय खोए वाले छोटे छोटे रश भरी, गुजिया ,रवडी औऱ स्पेशल आलू की चटनी के साथ छोले पुरिया के साथ अनेक प्रकार की व्यंजन परोसा जाता है। भाई लोग इसे बहुत ही चाव के साथ खाते है।

वही बजुर्ग महिलायें भी अपनी भाइयो की कलाईयो में राखी बांधते है और रात भर खाने पीने के बाद नाच गाने के बाद खूब एन्जॉय करते है। सभी बहने अगले दिन अपने अपने घरों मे लौट जाती है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...