शिमला-कालका फोरलेन पर Flyover का डंगा धंसा, चपेट में दो कारे

--Advertisement--

Image

सोलन,11 अगस्त – जीवन वर्मा 

शिमला -कालका फोरलेन पर शमलेच के नजदीक टनल के फ्लाईओवर के प्रवेश स्थल से कुछ मीटर पहले डंगा धंसने की खबर है। हादसे के समय हाईवे पर से दो कारें भी गुजर रही थी। कार में सवार लोगों को चोटे आने की भी सूचना है।

हालांकि सिंगल लेन पर ट्रैफिक को बहाल किया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि अचानक ही डंगा धंसना शुरू हो गया। इसी फ्लाईओवर के बाद ट्रैफिक टनल में दाखिल होता है। फोरलेन बनाने वाली कंपनी की लचर कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे है।

जानकारों का कहना है कि इस जगह पर हाईवे पहले भी धंस गया था लेकिन फोरलेन बनाने वाली कंपनी द्वारा सिर्फ लीपापोती की जाती थी। उन्होंने बताया कि वीरवार को हाईवे पूरी तरह से बैठ गया है।

गनीमत है कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ है। बता दे कि फोरलेन का कार्य पूरा नहीं हुआ है लेकिन धंसने के आलावा कई जगहों पर दरारे भी नजर आने लगी है।

गौरतलब है कि हाईवे पर जोखिम के संकेत बुधवार को भी मिलने शुरू हो गए थे, क्योंकि कई स्थानों पर हाईवे धंसने लगा था।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

ब्रेकिंग: मनाली में CBI की बड़ी कार्रवाई, सेना का असिस्टेंट गैरिसन इंजीनियर ₹93 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

हिमखबर डेस्क केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की भ्रष्टाचार निरोधक शाखा...

भाजपा के झूठे प्रचार का मुंहतोड़ जवाब देगी कांग्रेस, 2027 में और कम हो जाएंगे BJP विधायक

हिमखबर डेस्क एक दिवसीय दिल्ली दौरे से हिमाचल लौटे प्रदेश...

बरोटीवाला में शराब की 530 पेटियाें से लदा ट्रक पकड़ा, नहीं मिला परमिट…चालक हिरासत में

बद्दी - रजनीश ठाकुर औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला में शराब माफिया...