बारिश के पानी को लेकर दो पक्षाें में लाठी व डंडों से मारपीट, क्रास मामला दर्ज

--Advertisement--

Image

ऊना – अमित शर्मा

पुलिस थाना गगरेट के अंतर्गत गांव संघनेई में दो पक्षों में मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रास केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के शेर मुहम्मद पुत्र नसरा निवासी वार्ड एक ने थाना गगरेट में लिखित शिकायत दी है।

शिकायत में उसने कहा कि वह खेत में बरसात का पानी रोक रहा था। तभी उसके गांव के सत्तरदीन पुत्र दिन्ना, रशीददीन पुत्र सत्तरदीन व उसकी पत्नी शरीफा बीबी ने आकर उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। जब ये लोग उसे पीट रहे थे तो उसकी बेटी ने आकर छुड़वाना चाहा लेकिन उक्त लोग उससे भी मारपीट करने लगे।

दूसरी ओर सत्तरदीन ने भी थाना गगरेट में शिकायत दी है। उसने शिकायत में कहा कि शेर मुहम्मद, फिरोजदीन, बक्शी, सुमना, शमिया बीबी व शंभू की जमीन के साथ मकान है। ये लोग वर्षा का पानी रोककर जानबूझ कर उनके मकान की तरफ कर रहे थे जिस कारण सारा पानी हमारे मकान में आ गया और हर तरफ पानी ही पानी हो गया।

जब हम पानी को रोकने के लिए खेत में मेढ़ लगा रहे थे तो ये सभी हमारे साथ मारपीट करने लगे। पुलिस ने दोनों पक्षों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया कि मामले की जांच जारी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

कांगड़ा में जंगली जानवरों का कहर, 31 मेमनों को उतारा मौत के घाट; चरवाहों पर टूटा दुखों का पहाड़

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के उपमंडल पालमपुर...

सुबह कमरे से नहीं निकला राहुल… जब दरवाजा खोला तो मंजर देख कांप गई रूह

हिमखबर डेस्क  पुलिस थाना भराड़ी के अंतर्गत आने वाली ग्राम...

प्रधानमन्त्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण के अन्तर्गत हिमाचल प्रदेश में धनराशि स्वीकृत

हिमखबर डेस्क  केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मन्त्री कमलेश पासवान ने...

पेट्रोल-डीजल पर केंद्र सरकार ने दी बड़ी राहत, 10 रुपए घटी एक्साइज ड्यूटी

हिमखबर डेस्क  अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में...