हिमाचल के लाहौल स्पीति में फ्लैश फ्लड, आधी रात रेस्क्यू किए गए 105 यात्री

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश का दौर लगातार जारी है. इस बारिश ने काफी नुकसान पहुंचाया है. रविवार को डोहरनी नाले में फ्लैश फ्लड आने से 105 यात्री वहां फंस गए. फंसे हुए 105 यात्रियों को लाहुल स्पीति पुलिस व प्रशासन के बचाव दल ने बीआरओ के साथ मिलकर रेस्कयू कर लिया है.

अधिकारियों ने बताया हिमाचल प्रदेश के लाहौल और स्पीति जिले में रविवार को आई बाढ़ में फंसे कम से कम 105 लोगों को बचाया गया, जिनमें ज्यादातर पर्यटक थे. जानकारी के अनुसार पुलिस चौकी कोकसर में सूचना मिली थी कि ग्राम्फू-काजा सड़क मार्ग जो बारिश के कारण डोरनी नाला में बाधित हुआ है.

जिस पर काजा जाने वाला यातायात सुरक्षित स्थल कोकसर में रोका गया वऔर सड़क के निरीक्षण हेतु पुलिस चौकी कोकसर से एक निरीक्षण दल मुख्य आरक्षी अमरदीप के नेतृत्व में करीब 12:30 बजे दोपहर कोकसर से रवाना हुआ. इस दल में पुलिस के दो अन्य सदस्य आरक्षी जितेन्द्र व आरक्षी अनिल शामिल थे.

रास्ते में पत्थर गिरे होने व सड़क यातायात हेतु पूर्णतः बन्द होने के कारण यह दल डोरनी नाला से वापिस लौट आया. शाम करीब 04:30 बजे शाम पुलिस चौकी कोकसर में सूचना मिली कि कुछ लोग सड़क के बाधित होने के कारण छतड़ू के पास फंसे हैं. जहां पर यह लोग सुरक्षित हैं. इसके उपरान्त सूचना मिली कि छतड़ू के पास के नाले भी अधिक प्रवाह में आये हैं व अब कुछ लोग छतड़ू से डोरनी के बीच फंसे हैं. जहां पर रहने आदि की व्यवस्था न है व तुरन्त बचाव आवश्यक है.

इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुये उप-पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) हेमन्त कुमार ठाकुर (हिमाचल पुलिस सेवा) के पर्यवेक्षण के अन्तर्गत मुख्य आरक्षी भारत भूषण पुलिस चौकी कोकसर के नेतृत्व में आरक्षी अविनाश, आरक्षी जितेन्द्र का पुलिस बचाव दल छतड़ू के लिये रवाना हुआ. सीमा सड़क संगठन के अधिकारियों को सड़क बहाली हेतु आग्रह किया गया.
पुलिस बचाव दल के मौका पर पहुंचने तक 100 से अधिक व्यक्तियों के छतड़ू से डोरनी के बीच में फंसे होने की सूचना प्राप्त हो चुकी थी. करीब 8 बजे रात्रि तक सड़क मार्ग बहाली हेतु 94 RCC GREF की मशीनें व प्रशासनिक बचाव दल भी मौका पर पहुंच गये थे.
देर रात तक बचाव अभियान चला रहा. रात 1:30 बजे तक चले इस बचाव अभियान में कुल 105 फंसे हुये लोगों जिनमें 39 महिलायें व 12 बच्चे भी शामिल हैं को मौका से कोकसर तक BRO के वाहनों की मदद से निकाला गया. इनमें से 80 व्यक्ति रात को ही अपने गन्तव्य हेतु मनाली की ओर निकल गये जबकि शेष को कोकसर व सिस्सु में ठहराया गया है.
इसके अलावा 30 अन्य व्यक्ति अभी भी मौका में ही मौजूद हैं जिनमें से अधिकांश वाहन चालक हैं. जिन्होंने अपने वाहन फंसे होने के चलते स्वेच्छापूर्वक सड़क मार्ग बहाली तक रूकना चाहा है. इनके भोजन व रहने की अपनी व्यवस्था इनके पास गाड़ियों में उपलब्ध है.
--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

स्मार्ट मीटर पर आ गया सरकार का बयान, जानें क्या बोले केंद्रीय ऊर्जा मंत्री

हिमखबर डेस्क  देशभर में स्मार्ट मीटर को लेकर काफी विरोध...

हिमाचल विधानसभा में गूंजा ‘जय किसान’, ध्वनि मत से पारित हुआ किसान आयोग के गठन का विधेयक

हिमखबर डेस्क  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के आखिरी...

हिमाचल की आत्मनिर्भरता के लिए जाखू में CM ने किया हवन यज्ञ, हनुमान जयंती की दी बधाई

हिमखबर डेस्क  हनुमान जयंती के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर...