भारी बारिश के बीच चार किमी पीठ पर उठा सड़क तक पहुंचाई गर्भवती महिला

--Advertisement--

Image

कुल्लू – आदित्य

कुल्लू जिले की सैंज घाटी में सड़क न होने से अकसर ग्रामीणों को मुश्किलें झेलनी पड़ती हैं। आपातकालीन स्थिति में मरीजों को पीठ या कुर्सी पर उठाकर मुख्य मार्ग तक पहुंचाना पड़ता है। ऐसा ही एक मामला रविवार को देहुरीधार पंचायत के अपर शफाड़ी का है।

भारी बारिश के बीच पेट दर्द से कराह रही गर्भवती महिला को चार किलोमीटर तक पीठ पर उठाकर सड़क मार्ग पहुंचाया गया। पुरुषोत्तम राम की पत्नी सपना देवी को सुबह के समय अचानक पेट दर्द शुरू हो गया। दर्द असहनीय होने पर महिला के पति ने अन्य ग्रामीणों के साथ मिलकर उसे पीठ पर उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया।

सड़क न होने के कारण उन्हें चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा और तुंग गांव पहुंचे। यहां से सात किलोमीटर तक छोटी गाड़ी में महिला को सेरी कैंची तक लाया गया। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से गर्भवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगवाईं पहुंचाया गया। यहां महिला का उपचार चल रहा है।

ग्रामीण भगत राम, बिहारी लाल, तेजस्वी राम, देवी राम, नीरत राम और तीर्थ राम ने कहा कि जुलाई में चार से पांच बार अन्य मरीजों को कुर्सी और पीठ में उठाकर सड़क तक पहुंचाया गया है। उन्होंने कहा कि आजादी के 75 साल बाद भी गांव अभी तक सड़क सुविधा से वंचित है। प्रदेश सरकार और लोक निर्माण विभाग भी ग्रामीणों को सड़क सुविधा मुहैया नहीं करवा पाए हैं।

उधर, बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने कहा कि सैंज के सभी गांवों को चरणबद्ध तरीके से सड़क सुविधा से जोड़ा जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

प्रार्थना सभा में छात्रा और छात्र को थप्पड़ मारने का आरोप, सरकारी स्कूल के प्रधानाचार्य पर केस दर्ज

हिमखबर डेस्क शिमला जिले के एक सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय...

कसौली में सात फेरों का खौफनाक अंत, पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर मार डाला पति, शव झाडिय़ों में फेंका

हिमखबर डेस्क सोलन जिला के कसौली विधानसभा क्षेत्र में रिश्तों...

हिमाचल में एक और छात्र ने की आत्महत्या, मानसिक और शारीरिक प्रताडऩा से टूट गया नौवीं का स्टूडेंट

हिमखबर डेस्क खुंडिया थाना क्षेत्र के गांव ठम्बा के 14 वर्षीय...