मंडी में चरस के साथ कांगड़ा के 2 युवक गिरफ्तार, कोर्ट ने पुलिस रिमांड पर भेजा

--Advertisement--

Image

मंडी – नरेश कुमार

मंडी जिले के तहत जोगिंद्रनगर पुलिस ने कांगड़ा जिले के अंतर्गत आते गांव फरेढ़ के 2 युवकों को 172 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने घटासनी के पास नाका लगाया हुआ था कि इस दौरान मंडी की तरफ से आ रही गाड़ी को चालक भगाकर ले गया।

पुलिस ने कार का पीछा किया तथा कुछ दूरी पर उसे रोक लिया। कार में 2 युवक सवार थे। जब पुलिस ने उनकी तलाशी ली उनके कब्जे से 172 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने इस मामले में पालमपुर के फरेढ़ निवासी विकास कुमार सोनी तथा गोल्डी कुमार को हिरासत में लिया है।

थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने बताया कि दोनों युवकों को गिरफ्तार करने के बाद कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि युवक चरस  कहां सेलाए थे, इसके बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...