रेप नहीं गैंगरेप का शिकार हुई थी नाबालिग लड़की, सोलन से 3 और आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

Image

पालमपुर – बर्फू

सुलह उपमंडल के एक गांव की नाबालिग लकड़ी सेे रेप नहीं गैंगरेप हुुुआ था। पीड‍़िता के बयान के बाद पुलिस ने सोलन जिला के कन्दर गांव से 3 और आरोपी युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। उक्त आरोपियों की गिरफ्तारी पंचायत फरेढ़ के निवासी गोपाल व रीना को रिमांड पर लेने के बाद हुई है।

बता दें कि उक्त दम्पति पीड़िता को 18 जुलाई को एक मंदिर से सोलन के कन्दर के बोही गांव ले गए थे, वहां पर उक्त तीनों युवकों ने उससे गैंगरेप किया था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को सोलन से गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें 14 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

दंपति को शराब पिलाने के बाद दिया था वारदात को अंजाम

पुलिस के अनुसार आरोपी पति-पत्नी पीड़िता को अगवा करके सोलन में ठहरे हुए थे। वहां पर 3 स्थानीय युवकों ने पीड़िता को इन दंपति के साथ देखा। इसके बाद वे पुलिस का बहाना बनाकर पीड़िता को बोट में घुमाने के बहाने वहां से ले गए।

इससे पहले उन्होंने गोपाल व उसकी पत्नी को शराब पिलाकर धुत्त कर दिया तथा मौके का फायदा उठाकर पीड़िता को अपनी हवस का शिकार बनाया था। आरोपियों की पहचान कमलू, गीता राम उर्फ गमन व अमन के रूप में हुई है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

नशा तस्कर की अवैध संपत्ति पर चला बुलडोजर, सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया था घर

हिमखबर डेस्क नशीले पदार्थों के अवैध नेटवर्क के खिलाफ जीरो...

चालक की लापरवाही से बस से गिरी महिला, सिर में आई गंभीर चोट…PGI तक चला इलाज; अब दर्ज हुआ केस

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर सदर थाना पुलिस ने...

श्री श्री रविशंकर से मिले सुक्खू, प्राकृतिक खेती और बेसहारा गौवंश के संरक्षण पर हुई चर्चा

हिमखबर डेस्क मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज बेंगलुरु में...