ननखड़ी में फटा फ्रिज का कम्प्रैसर, मां-बेटा गंभीर घायल

--Advertisement--

Image

शिमला – जसपाल ठाकुर

शिमला जिले के उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत शोली में फ्रिज का कम्प्रैसर फटने से भारी नुक्सान हुआ है। इस हादसे में एक महिला व उसका बच्चा भी झुलस गया। बेहाशी की हालत में महिला रेखा देवी पत्नी हेमराज व उसके बेटे मोक्ष को रामपुर के खनेरी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। दोनों की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार यह हादसा प्रात:काल करीब साढ़े 5 बजे घटित हुआ। महिला सिलैंडर जलाने के लिए रसोईघर में गई। इस दौरान महिला का बच्चा भी साथ था। महिला ने चाय बनाने के लिए गैस का चूल्हा जलाया। इस दौरान फ्रिज के कम्प्रैसर में जोरदार धमाका हो गया।

इस धमाके के बाद आग की लपटें पूरे घर में फैल गईं। इस दौरान महिला व उसका बच्चा भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का वातावरण बन गया। इस हादसे में मकान के 3 कमरों की दीवारों व छत को काफी नुक्सान हुआ है।

स्थानीय ग्राम पंचायत के प्रधान जियालाल लंबरदार ने रेखा देवी व उसके बेटे को खनेरी अस्पताल में पहुंचाया है। इसके बाद ग्राम पंचायत शोली के प्रधान ने तहसीलदार ननखड़ी को सूचना दी है।

वहीं तहसीलदार ननखड़ी गुरमीत नेगी ने बताया कि सूचना मिलते की राजस्व विभाग की टीम को मौके का आकलन करने के लिए भेज दिया है। प्रभावित परिवार को राहत राशि व उपयोगी सामग्री भेज दी है। उन्होंने बताया कि फ्रिज के कम्प्रैसर के फटने से हुए नुक्सान का आकलन किया जा रहा है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...