चंबा पुलिस ने महज 4 घंटे में सुलझाई 25 वर्षीय युवक हत्याकांड की गुत्थी, तीन आरोपी गिरफ्तार

--Advertisement--

चम्बा – भूषण गुरुंग

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के चुराह क्षेत्र में स्थित कल्हेल पुल के नीचे युवक का शव मिलने से फैली सनसनी के बीच पुलिस ने महज चार घंटे के भीतर हत्याकांड का खुलासा कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है।

जानकारी के अनुसार रविवार सुबह कल्हेल पुल के नीचे एक युवक का शव मिलने की सूचना पुलिस को मिली। घटना की खबर फैलते ही पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 25 वर्षीय हरविंद्र सिंह पुत्र ऋषि  सिंह निवासी गांव मलोगा, डाकघर कल्हेल, तहसील चुराह, जिला चंबा के रूप में हुई।

युवक का शव मिलने से स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया और परिजनों के साथ ग्रामीणों ने चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत जांच शुरू की।

थाना प्रभारी अशोक कुमार के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने घटनास्थल से जुटाए गए तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय इनपुट और अन्य महत्वपूर्ण सुरागों के आधार पर तेजी से कार्रवाई की। पुलिस ने मात्र चार घंटे के भीतर मामले की गुत्थी सुलझाते हुए हत्या में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में इस्तेमाल किए गए वाहन को भी कब्जे में लिया गया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आरोपियों से गहन पूछताछ की जा रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।

मृतक के परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी पर संतोष व्यक्त किया है, लेकिन साथ ही मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग भी उठाई है। उधर, पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की बारीकी से जांच की जा रही है तथा साक्ष्यों के आधार पर आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

निजी दौरे में भी विकास पर फोकस, मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने किया सड़क का औचक निरीक्षण

बंजार-बठाहड़ सड़क की गुणवत्ता जांची, अधिकारियों को दिए स्पष्ट...