नगरोटा में कार और बस की टक्कर, तीन लोगों की मौत, दो घायल

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

जम्मू के बाहरी इलाके में नगरोटा के पास सड़क दुर्घटना में हरियाणा के रहने वाले तीन लोगों की मौत हो गई और दो अन्य लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि जम्मू की ओर जा रही एक कार और उधमपुर की ओर जा रही एक बस की नगरोटा इलाके में जगती के पास शनिवार देर रात आमने-सामने टक्कर हो गई। कार में पांच लोग सवार थे। हादसे में कार सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें तुरंत इलाज के लिए जम्मू के सरकारी चिकित्सा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस ने बताया कि दो लोगों को अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया और एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अनुसार मृतकों की पहचान हरियाणा के बल्लभगढ़ के रहने वाले सिकंदर सैफी, शक्ति और मोहित वर्मा के रूप में हुई है।

घायल दीपक वर्मा और कुलदीप शर्मा का इलाज चल रहा है। उन्होंने बताया कि बस चालक मौके से भागने में सफल रहा। इस सिलसिले में पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरु कर दी है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

जब राजा ने भगवान को सौंप दिया सिंहासन, फिर शुरू हिमाचल का सबसे बड़ा उत्सव, दुनिया भी हो गई दीवानी

कुल्लू दशहरा हिमाचल की समृद्ध धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं...

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल की टीम घोषित, कांगड़ा के 4 खिलाड़ियों को मिली जगह

रणजी ट्रॉफी के लिए हिमाचल प्रदेश की 15 सदस्यीय...

चालक को आई नींद की झपकी! रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर पलटा बीयर की पेटियों से लदा ट्रक

रानीताल-मुबारिकपुर हाईवे पर बीयर की पेटियों से लदा एक...