पालमपुर: कैफे में पनीर में ज्यादा नमक होने पर चली गोलियां, पिस्तौल तानकर 2 युवकों को पीटा, मौके पर मची भगदड़

--Advertisement--

पालमपुर – बर्फू

उपमंडल पालमपुर के मनसिंबल स्थित एक निजी होटल में खाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद शनिवार देर रात संघर्ष में बदल गया। मामले में हवाई फायरिंग, बेरहमी से मारपीट, जान से मारने की धमकी देने और हथियार लहराने के गंभीर आरोप लगे हैं।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और आर्म्स एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में मनसिंबल निवासी 23 वर्षीय आशीष कुमार ने बताया कि वह शनिवार रात अपने दोस्तों के साथ होटल में खाना खाने गया था।

वहां पनीर की सब्जी में नमक अधिक होने की शिकायत और खाना बदलने की मांग करने पर विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि जब दोस्त ने इसका वीडियो बनाना चाहा तो होटल पक्ष ने उसका मोबाइल फेंक दिया, मारपीट की और गले से चांदी की चेन तोड़ दी।

शिकायतकर्ता के अनुसार इसी बीच एक व्यक्ति ने वहां पहुंचकर पिस्तौल से हवाई फायरिंग कर दी। इससे डरकर उसके साथी भाग गए। इसके बाद आरोपियों ने आशीष के सिर पर पिस्तौल तानकर उसे जान से मारने की धमकी दी। जब उसका दोस्त उसे बचाने अंदर आया तो आरोपियों ने पिस्तौल के बट से उसके सिर पर हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को नागरिक अस्पताल भवारना ले जाया जा चुका था, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल करवाया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल को कब्जे में ले लिया है।

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर के बोल

एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने बताया कि आर्म्स एक्ट और बीएनएस की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस होटल के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और पिस्तौल के लाइसेंस सहित अन्य तथ्यों की गहनता से जांच की जा रही है।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

“बड़ी खुशखबरी! कर्मचारियों को मिला बड़ा तोहफा, 2 साल की सेवा पूरी करने वाले क्लर्क और JOA IT होंगे रेगुलर

हिमाचल प्रदेश के उच्च शिक्षा संस्थानों सहित स्कूलों, कार्यालयों, कॉलेजों,...

भरमाड़-भगवाल, सुदरां उठाऊ पेयजल योजना की दो मोटरें और 100 मीटर तार ले उड़े चोर

ज्वाली - शिवू ठाकुर विधानसभा क्षेत्र ज्वाली में चोरियों...