हिमाचल: मेडिकल कालेजों को मिलेंगे ओटीए और रेडियोग्राफर, 162 पद भरने की प्रक्रिया तेज

--Advertisement--

हिमखबर डेस्क

हिमाचल प्रदेश के सरकारी मेडिकल कॉलेजों और स्वास्थ्य संस्थानों में जल्द ही पैरामेडिकल स्टाफ की कमी दूर होने जा रही है। राज्य सरकार ने कैबिनेट की मंजूरी के बाद ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए), लैब टेक्नीशियन ग्रेड-2 और रेडियोग्राफर के कुल 162 पद भरने की प्रक्रिया तेज कर दी है।

स्वास्थ्य विभाग इन भर्तियों से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी करने में जुट गया है। सरकार ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट (ओटीए) के 76 पद, लैब टेक्नीशियन ग्रेड-2 के 50 पद तथा रेडियोग्राफर के 36 पद भरने जा रही है। इन पदों के सृजित होने और भर्ती प्रक्रिया पूरी होने के बाद मेडिकल कॉलेजों तथा जिला अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि प्रदेश के कई चिकित्सा संस्थानों में लंबे समय से पैरामेडिकल कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही थी। विशेष रूप से ऑपरेशन थिएटर, पैथोलॉजी लैब और रेडियोलॉजी सेवाओं में स्टाफ की आवश्यकता बढ़ रही थी। नई भर्तियों से मरीजों को जांच और उपचार संबंधी सुविधाएं अधिक सुचारू रूप से उपलब्ध हो सकेंगी।

सरकार का मानना है कि मेडिकल कॉलेजों में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ पर्याप्त तकनीकी स्टाफ उपलब्ध होने से स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा। इससे ऑपरेशन, विभिन्न प्रकार की जांचों और एक्स-रे समेत अन्य रेडियोलॉजिकल सेवाओं में तेजी आएगी।

--Advertisement--
--Advertisement--

Share post:

Subscribe

--Advertisement--

Popular

More like this
Related

हिमाचल में लॉटरी टेंडर पर अनुराग का हमला, बोले- तत्काल वापस लें; जुए को पुनर्जीवित करने की कोशिश स्वीकार्य नहीं

हिमखबर डेस्क सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर...

हादसा: HRTC बस और टिपर में जोरदार टक्कर, चालक समेत कई सवारियां घायल

हिमखबर डेस्क हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के साथ लगते...

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, 46 उम्मीदवारों का चयन; 72 पद अब भी खाली

संगीत शिक्षक भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित कर दिया...